फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Earrings Wear Tips: कान के दर्द की वजह से नहीं पहन पाती हैं भारी ईयररिंग्स तो ये ट्रिक्स अपनाएं

Thu, 21 Nov 2024 12:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 21 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

भारी झुमके पहनने से कानों में दर्द या असुविधा होना आम बात है, खासकर जब उन्हें लंबे समय तक पहना जाए। ऐसे में हम आपको इसके लिए कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Heavy Earrings Wear Tips in hindi tips and tricks  wear heavy earrings
भारी ईयररिंग्स पहनते समय ये ट्रिक्स अपनाएं - फोटो : instagram

Heavy Earrings Wear Tips: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लड़कियां शादियों में खूबसूरत दिखने के लिए खूब तैयारी कर रहीं हैं। शादियों में जलवा बिखेरने के लिए हर लड़की ट्रेंड के हिसाब से अपने आउटफिट, मेकअप और ज्वेलरी का चयन करती हैं। भले ही लड़कियों का आउटफिट और मेकअप हल्का रहे, लेकिन वो अपनी ज्वेलरी को हमेशा हैवी ही रखती हैं। कई बार हैवी ज्वेलरी से उन्हें काफी परेशानी भी उठानी पड़ती है।



खासतौर पर जब लड़कियां हैवी ईयररिंग्स कैरी करती हैं तो उनके कान काफी ज्यादा दुखने लगते हैं। ऐसे में यदि आपके साथ भी ये परेशानी है तो यहां हम आपको इसके कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इन ट्रिक्स को अपनाकर अगर आप हैवी ईयररिंग्स पहनेंगी तो आपके कानों में दर्द नहीं होगा। 

Heavy Earrings Wear Tips in hindi tips and tricks  wear heavy earrings
झुमकों के हुक बदलें - फोटो : instagram

झुमकों के हुक बदलें

यदि आपके झुमके काफी हैवी हैं तो झुमके के हुक का हैवी होना भी स्वाभाविक है। ऐसे में आप इन हुक को सिलिकॉन या लाइटवेट मटैरियल वाले हुक से बदल दें। इससे भी काफी वजन कम हो जाएगा। 

Heavy Earrings Wear Tips in hindi tips and tricks  wear heavy earrings
इयर सपोर्ट का इस्तेमाल करें - फोटो : Instagram
इयर सपोर्ट का इस्तेमाल करें

आपको बाजार में आसानी से इयर सपोर्ट मिल जाएगा। ये छोटे सिलिकॉन कुशन होते हैं, जो कान को सपोर्ट देते हैं, जिसकी वजह से हैवी इयररिंग्स का वजन कम महसूस होता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Earrings Wear Tips in hindi tips and tricks  wear heavy earrings
टेप का उपयोग - फोटो : instagram

टेप का उपयोग

यदि आपके पास डबल साइड टेप रखा है तो झुमके के पीछे डबल साइडेड टेप का इस्तेमाल करें। इससे झुमके का वजन बैलेंस हो जाएगा। ये वजन को बैलेंस करके रखता है। 

विज्ञापन
Heavy Earrings Wear Tips in hindi tips and tricks  wear heavy earrings
क्लिप-ऑन सपोर्ट का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna

क्लिप-ऑन सपोर्ट का इस्तेमाल करें

अगर झुमके भारी हैं, तो उन्हें क्लिप-ऑन सपोर्ट के साथ पहनें, जिससे उनके वजन का प्रेशर सीधे ईयरलोब पर न पड़े। कान में दर्द तब होता है, जब ईयरलोब पर ज्यादा वजन पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed