फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Special Look: सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, वो अभिनेत्रियां जिनके विंटर लुक्स होते हैं कमाल के

Tue, 19 Nov 2024 04:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 19 Nov 2024 04:46 PM IST
सार

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में आपको अपने विंटर लुक के लिए अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर ही खरीदारी करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Winter Special Look inspired by Bollywood and Tv Actress with image
वो अभिनेत्रियां जिनके विंटर लुक्स होते हैं कमाल के - फोटो : instagram
Winter Special Look: नवंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में अब सर्दियों ने भी दस्तक दे दी है। सुबह और शाम में पड़ने वाली हल्की सर्दी लोगों को काफी पसंद आती है। यही वजह है कि इस मीठी-मीठी सर्दी के मौसम में तो लोग घूमने का प्लान भी बना लेते हैं। जब भी कहीं घूमने का प्लान होता है तो सबसे पहले महिलाएं इस सोच में पड़ जाती हैं कि ट्रिप के दौरान वो क्या कपड़े पहनें ? कैसा मेकअप करें और कैसी ज्वेलरी पहनें।


यदि आप भी कहीं ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहीं हैं तो उसके लिए पहले खरीदारी अवश्य कर लें। यहां हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। ये सभी लुक्स ऐसे हैं, जो आपको क्लासी दिखने में मदद करेंगे। 
Winter Special Look inspired by Bollywood and Tv Actress with image
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा

विदेश में रह रहीं प्रियंका चोपड़ा के विंटर लुक्स काफी कमाल के होते हैं। इस शॉर्ट स्कर्ट और टॉप के साथ एक्ट्रेस ने जो ये ब्लेजर पहना है, वो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। आप भी चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। इस लुक को फॉलो करने के लिए आपको पैरों में बूट भी पहनने हैं। 

Winter Special Look inspired by Bollywood and Tv Actress with image
सोनम कपूर - फोटो : instagram

सोनम कपूर

यदि आपको ब्लैक रंग पसंद है तो सोनम कपूर के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको ग्रे रंग की एक स्कर्ट कैरी करनी है। इस स्कर्ट के साथ सफेद शर्ट और ब्लैक ही जैकेट पहनें। इस लुक के साथ आपकी आंखों पर काले रंग का चश्मा खूब जचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Special Look inspired by Bollywood and Tv Actress with image
हिना खान - फोटो : instagram

हिना खान

यदि आपको भारी-भरकम कपड़े पहनने का शौक है तो आप हिना खान के जैसा कश्मीरी कोट अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ऐसे कोट जींस के साथ ही काफी प्यारे लगते हैं। ऐसे कोट के साथ भी आप चाहें तो बूट्स पहनें ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।

विज्ञापन
Winter Special Look inspired by Bollywood and Tv Actress with image
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram

परिणीति चोपड़ा 

परिणीति भी अक्सर विदेश यात्रा पर जाती ही रहती हैं। ऐसे में आप उनके कलेक्शन से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। उनकी तरह शॉर्ट स्कर्ट, ब्लैक इनर और ब्लैक रंग की ही जैगिंग्स आपके लुक को क्लासी बनाने में मदद करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed