फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chikankari Kurtas: इन अभिनेत्रियों के चिकनकारी कुर्ते हैं गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट

Wed, 30 Apr 2025 05:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

इस गर्मी के मौसम में अगर आप भी सहजता, आराम और फैशन को अपनाना चाहते हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के चिकनकारी सूट को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं। 

विज्ञापन
Bollywood Actresses Chikankari Kurta Collection Perfect For Summer Season disprj
चिकनकारी कुर्ता - फोटो : instagram

Actresses Chikankari Kurta Collection: चिकनकारी लखनऊ की गलियों से निकली सदियों पुरानी कढ़ाई तकनीक है जो कपड़ों पर उतर जाए तो खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसमें मुख्य रूप से फूलों और पैस्ले पैटर्न के जटिल डिजाइन शामिल हैं। चिकनकारी कढ़ाई को मलमल, लिनन और कॉटन जैसे हल्के कपड़ों पर सफेद धागे से सिला जाता है। गर्मियों के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट होती है, जो हवादार कपड़ों पर कढ़ाई के जरिए सुंदर डिजाइन, सहजता और आराम को शामिल करती है। चिकनकारी कुर्ता गर्मी के मौसम के लिए आदर्श विकल्प भी है। 



चिकनकारी को पहली बार मुगल काल के दौरान पेश किया गया, तब से इसका आकर्षण सदी-दर-सदी बढ़ा और यह फैशन सौंदर्य का बेहतरीन हिस्सा बन गई। खूबसूरत चिकनकारी कुर्ता बाॅलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है। कई मौकों पर सेलेब्स को चिकनकारी सूट में देखा जाता है। ये उनके वार्डरोब का हिस्सा है। इस गर्मी के मौसम में अगर आप भी सहजता, आराम और फैशन को अपनाना चाहते हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के चिकनकारी सूट को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं। 

Bollywood Actresses Chikankari Kurta Collection Perfect For Summer Season disprj
chikankari suit - फोटो : instagram

रुबीना दिलैक

टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक के पास चिकनकारी कुर्ता का क्लासिक कलेक्शन है। इसमें यह लंबा फुल चिकनकारी वर्क कुर्ता और साथ में मैचिंग प्लाजो या स्कर्ट का मिलान कर सकते हैं। इस तरह का चिकनकारी कुर्ता सेट गजब का लुक देता है और इस मौसम की गर्माहट से राहत व सुकून भी देता है।

Bollywood Actresses Chikankari Kurta Collection Perfect For Summer Season disprj
chikankari suit - फोटो : instagram

मौनी राय

पारंपरिक शैली को अपनाते हुए किसी दूसरे रंग के कुर्ता पर सफेद धागों की चिकनकारी कढ़ाई वाले कुर्ता से खुद को स्टाइल कर सकते हैं। इस तरह के कुर्ता में कढ़ाई हाइलाइट होती है। साथ ही चिकनकारी प्लाजो के साथ इसे पेयर करने से लुक अधिक आकर्षक लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Chikankari Kurta Collection Perfect For Summer Season disprj
chikankari suit - फोटो : instagram

खुशी कपूर

खुशी कपूर का यह लैवेंडर कलर चिकनकारी कुर्ता गर्मियों के फैशन के लिए एक नया चलन लेकर आया है। इस तरह के रंग गर्मियों में खूबसूरत लगते हैं। वहीं चिकनकारी कढ़ाई वाले इस लंबे कुर्ते के साथ हैवी फ्लेयर्ड शरारा शानदार को-ऑर्ड सेट बन सकता है।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Chikankari Kurta Collection Perfect For Summer Season disprj
chikankari suit - फोटो : instagram

अनुष्का सेन

गर्मियों में डेनिम पैंट्स के साथ शार्ट चिकनकारी कुर्ती को पेयर कर सकते हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए शार्ट चिकनकारी कुर्ती स्टाइलिश और कैजुअल लुक का मिश्रण होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed