फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकते हैं ये गहने, नजर डालें लेटेस्ट कलेक्शन पर

Wed, 30 Apr 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Apr 2025 09:53 AM IST
सार

अक्षय तृतीया 2025 के अवसर पर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में हम आपको गहनों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप खरीदारी कर सकें। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Jewellery buying Guide What to Buy and Latest Collections Check Details in Hindi
अक्षय तृतीया - फोटो : Istock

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आप कोई भी शुभ काम बिना किसी से पूछे कर सकते हैं, क्योंकि ये दिन ही हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। इसी के चलते अक्षय तृतीया के दिन भारी सहालग होता है, और हजारों शादियां होती हैं।



ये दिन काफी शुभ होता है, इसी वजह से लोग अक्षय तृतीया के त्योहार पर सोना-चांदी खरीदते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे गहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकते हैं। 

Akshaya Tritiya 2025 Jewellery buying Guide What to Buy and Latest Collections Check Details in Hindi
सोने का हार - फोटो : instagram
सोने का हार

यदि आपके साथ बजट की कोई दिक्कत नहीं है तो इस अक्षय तृतीया के दिन अपने लिए खास सोने का हार तैयार कराएं। बाजार में आपको 4 से 5 ग्राम सोने में भी हार आसानी से मिल जाते हैं। तो बस देर न करते हुए हार खरीदने की प्लानिंग कर लें और उसके लिए लेटेस्ट डिजाइन की तलाश कर लें, ताकि आप सही समय पर सही खरीदारी कर सकें। 
Akshaya Tritiya 2025 Jewellery buying Guide What to Buy and Latest Collections Check Details in Hindi
पैंडेंट सेट - फोटो : instagram
पैंडेंट सेट

सोने की चेन में लगा पैंडेंट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप भारी सी चेन खरीदें। आप सोने की हल्की सी चेन भी अपने लिए खरीद सकते हैं। यदि दोनों चीजें खरीदने का बजट नहीं है तो आप सिर्फ पैंटेंड खरीद कर रख लें और चेन बाद में खरीद लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Jewellery buying Guide What to Buy and Latest Collections Check Details in Hindi
अंगूठी - फोटो : Adobe Stock

अंगूठी

हाथों में सोने की अंगूठी हो तो हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बाजार में हर दाम में सोने के गहने मिल जाते हैं। ऐसे में आप अपने घर की महिलाओं के लिए सोने की अंगूठी खरीद सकते हैं। यदि बजट कम है तो ऐसी अंगूठी खरीदें, जिसे रोजाना में पहना जा सके। वो आपको सस्ती भी पड़ेगी। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Jewellery buying Guide What to Buy and Latest Collections Check Details in Hindi
पायल - फोटो : instagram
पायल

सोना काफी ज्यादा महंगा है, ऐसे में आप चांदी की पायल खरीद सकती हैं। चांदी की पायल पैरों में काफी खूबसूरत लगती हैं और हर महिला के पास इसका खूबसूरत कलेक्शन होता भी है। इसलिए आप खुद के लिए या फिर अपने घर की अन्य महिलाओं के लिए पायल की खरीदारी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed