{"_id":"60362ef98ebc3ee912539778","slug":"use-camphor-for-skin-whitening-and-get-rid-of-dark-spot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्वचा को ठंडक के साथ एक्ने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर है कपूर, जानें लगाने का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
त्वचा को ठंडक के साथ एक्ने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर है कपूर, जानें लगाने का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 24 Feb 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
camphor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों की दस्तक के साथ ही चेहरे पर एक्ने और मुंहासे निकलने लगते हैं। वहीं तैलीय त्वचा वालों के लिए ये समस्या और बढ़ जाती है। क्योंकि गर्मियों का मौसम शुरू होते ही चेहरे पर पसीने के साथ एक्स्ट्रा ऑयल निकलने लगता है। जिसकी वजह से चेहरे पर डलनेस और एक्ने आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर को त्वचा पर इस्तेमाल कर इसके गुणों का लाभ लिया जा सकता है।
2 of 5
Camphor and Camphor oil
- फोटो : Pixabay
दरअसल, पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर त्वचा के लिए बहुत असरदार है। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से ये मुंहासे और एक्ने होने से रोकता है। वहीं चेहरे पर हुए धब्बे और टैनिंग वगैरह को दूर भगाना हो तो कपूर बहुत फायदेमंद है। कपूर को चेहरे पर लगाने के लिए अलग-अलग चीजों में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानें कपूर को कैसे करें चेहरे पर प्रयोग।
3 of 5
नारियल तेल
नारियल और कपूर का फेसपैक
नारियल और कपूर का फेसपैक बनाने के लिए नारियल के एक कप तेल में दो चम्मच कपूर को बारीक पीसकर मिला दें। अब रात को सोते समय इस तेल से चेहरे की मालिश करें। इसे ऐसे ही चेहरे पर लगा रहने दें। धोने की जरूरत नही हैं। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है तो वहीं कपूर चेहरे की गंदगी को साफ करने का काम करता है। वैसे भी इस पैक को त्वचा को निखारने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
multani mitti
चेहरे पर निकले मुंहासे और उनके दाग-धब्बे से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी के साथ कपूर को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर इसमे एक टुकड़ा कपूर का मिला लें। अब गुलाबजल की सहायता से पैक बनाकर तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद धो दें। ये चेहर के दाग-धब्बों को मिटाने में काफी मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 5
acne
आप चाहें तो बेसन और गुलाबजल वाले फेस पैक में कपूर को मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। ये चेहरे पर आई पफीनेस यानी सूजन को कम करता है। वहीं बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।