{"_id":"686dd956645e85ec9305bba3","slug":"makeup-guide-with-the-help-of-fitzpatrick-scale-best-makeup-for-your-skin-tone-2025-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Guide: फिट्जपैट्रिक स्केल क्या है? जानिए अपने स्किन टोन के हिसाब से सही मेकअप कैसे चुनें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Makeup Guide: फिट्जपैट्रिक स्केल क्या है? जानिए अपने स्किन टोन के हिसाब से सही मेकअप कैसे चुनें
Wed, 09 Jul 2025 06:10 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:10 PM IST
सार
Makeup Guide: नाइट हो या डे पार्टी, मेकअप अपनी त्वचा के रंग और टाइप को समझ कर ही करना चाहिए। फिट्जपैट्रिक स्केल इसमें आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन
फिट्जपैट्रिक स्केल से जानें कैसा मेकअप रहेगा आपके लिए सही
- फोटो : Adobe stock
Makeup Tips: नाइट पार्टी के लिए मेकअप करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि हर किसी की त्वचा का रंग, बनावट और अंडरटोन अलग होता है। आम तौर पर त्वचा के तीन प्रकार बताए गए हैं- गोरा, गेहुंआ, सांवला, लेकिन त्वचा विशेषज्ञ फिट्जपैट्रिक स्केल के अनुसार त्वचा को छह प्रकारों में बांटते हैं, जो मेलेनिन की मात्रा पर आधारित हैं। इसलिए एक ही मेकअप सभी पर सूट करे, यह संभव नहीं। नाइट पार्टी में दमकने के लिए आपको अपनी स्किन टोन को जानकर सही मेकअप करना होगा।
दूध-सी गोरी
- फोटो : Adobe stock
दूध-सी गोरी
टाइप-वन में सबसे हल्के रंग की त्वचा आती है। इस स्किन टोन की महिलाओं को मेकअप करते समय हल्के और सॉफ्ट शेड्स का चयन करना चाहिए। आप फाउंडेशन में आइवरी या पोर्सलेन शेड्स चुनें। ब्लश में पीच या लाइट पिंक शेड लगाएं। आईशैडो में न्यूड ब्राउन रंग चुनें। लिपस्टिक में रोज पिंक, कोरल या बेबी पिंक शेड्स को चुनकर नाइट पार्टी में खूबसूरती के साथ रात का चांद बनकर उभरें।

हल्के से मध्यम
- फोटो : Adobe stock
हल्के से मध्यम
टाइप-टू में हल्के से मध्यम रंग की त्वचा होती है। इस टोन की महिलाओं को फाउंडेशन के लिए बेज या लाइट न्यूट्रल शेड्स चुनने चाहिए। ब्लश में पीच या रोज टोन अच्छा रहता है। आईशैडो के लिए ब्राउन, मावे या गोल्डन शेड्स उपयुक्त हैं। लिपस्टिक में कोरल, रोज या म्यूटेड रेड शेड्स खूबसूरती निखारते हैं। त्वचा को धूप से बचाने के लिए एसपीएफ युक्त प्राइमर और फाउंडेशन सबसे अहम हैं।

मध्यम
- फोटो : Adobe stock
मध्यम
टाइप-थ्री में मध्यम रंग की त्वचा शामिल है। इस स्किन टोन की महिलाएं नाइट पार्टी के लिए वॉर्म अंडरटोन वाले फाउंडेशन, जैसे हनी या कारामेल शेड्स चुनें। ब्लश के लिए म्यूटेड पीच या डीप कोरल रंग अच्छे हैं। आईशैडो में ऑलिव टोन सुंदर दिखेंगे। आप मैरून या रोजवुड शेड्स की लिपस्टिक लगाकर लुक को कंप्लीट करें।

मध्यम से गहरी
- फोटो : Adobe stock
मध्यम से गहरी
टाइप-फोर में मध्यम से थोड़ी अधिक गहरी त्वचा वाली महिलाओं को रखा गया है। ऐसी महिलाओं को मेकअप में गहरे और बोल्ड शेड्स चुनने चाहिए। फाउंडेशन में गहरे बेज या वॉर्म ब्राउन टोन, आईशैडो में गोल्डन, कॉपर/ डार्क ब्राउन शेड्स, ब्लश के लिए डीप रोज या बरगंडी रंग और अंत में डीप रेड शेड्स की लिपस्टिक से लुक को कंप्लीट करना चाहिए। आप सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सेट जरूर करें।