{"_id":"686ddba605413ee266032228","slug":"makeup-guide-for-dull-face-in-hindi-2025-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Tips For Dull Face: डल स्किन को कहें अलविदा! अपनाएं ये आसान मेकअप टिप्स और पाएं इंस्टेंट ग्लो","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Makeup Tips For Dull Face: डल स्किन को कहें अलविदा! अपनाएं ये आसान मेकअप टिप्स और पाएं इंस्टेंट ग्लो
Wed, 09 Jul 2025 05:49 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 09 Jul 2025 05:49 PM IST
सार
Makeup Tips For Dull Face: थका हुआ चेहरा न केवल आपकी खूबसूरती को छिपाता है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी कम कर देता है। लेकिन सही मेकअप आपके चेहरे की इस थकान को छिपाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
डल स्किन को कहें अलविदा! अपनाएं ये आसान मेकअप टिप्स और पाएं इंस्टेंट ग्लो
- फोटो : freepik.com
Makeup Tips For Dull Face: आपके लिए घर से लेकर ऑफिस तक सब कुछ मैनेज कर पाना आसान नहीं होता है। हालांकि आप हर संभव कोशिश करती हैं और यही कोशिशें चेहरे पर थकान बनकर उभर जाती हैं, जो आपके आत्मविश्वास को कम करती हैं। लेकिन सही मेकअप तकनीक से चेहरे की थकान को छिपाया जा सकता है, यानी कि आप तरोताजा और चमकदार लुक पा सकती हैं। बस, इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
त्वचा की तैयारी
- फोटो : Adobe stock
त्वचा की तैयारी
थकी हुई त्वचा अक्सर रूखी और बेजान दिखती है। इसलिए सबसे पहले एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। त्वचा अगर ऑयली है तो जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें और ड्राई है तो क्रीम-बेस्ड मॉइश्चराइजर बेहतर रहेगा। इसके बाद प्राइमर का उपयोग करें। हल्के हरे रंग का प्राइमर चेहरे पर थकान से उभरी लालिमा को कम करता है, जबकि पीच-टोंड प्राइमर डार्क सर्कल्स को छिपा देता है।

डार्क सर्कल्स
- फोटो : Adobe stock
डार्क सर्कल्स
डार्क सर्कल्स चेहरे की थकान को सबसे ज्यादा उजागर करते हैं, जिन्हें एक अच्छा पीच या ऑरेंज टोन वाला कंसीलर आसानी से छिपा सकता है। आप आंखों के नीचे ट्रायंगल शेप में कंसीलर लगाएं और उंगलियों या ब्यूटी ब्लेंडर से हल्के हाथों से इसे ब्लेंड करें। कंसीलर को सेट करने के लिए हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं, ताकि मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहे।

फाउंडेशन
- फोटो : Adobe stock
फाउंडेशन
थकी हुई त्वचा अक्सर असमान रंगत के साथ दिखती है। फाउंडेशन इस समस्या को तुरंत हल करता है। इसलिए त्वचा के रंग से मेल खाता लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन चुनें। इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाकर ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करें। अगर त्वचा दाग-धब्बे युक्त है तो फाउंडेशन के बाद कंसीलर का उपयोग जरूर करें।

ब्लश और हाइलाइटर
- फोटो : Adobe stock
ब्लश और हाइलाइटर
थकान को हटाने के लिए पिंक या पीच शेड का ब्लश गालों के उभरे हुए हिस्से पर स्माइल करते हुए लगाएं। इससे चेहरा तुरंत फ्रेश और हेल्दी दिखता है। हाइलाइटर को चीकबोन्स, नाक की टिप, भौंहों के नीचे और क्यूपिड्स बो पर हल्के हाथों से लगाएं। यह चेहरे को चमकदार लुक देता है।