फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pimple Popping Side Effects: पिंपल फोड़ने की आदत छोड़ दें, वरना त्वचा को भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम

Sun, 17 Aug 2025 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 17 Aug 2025 09:47 AM IST
सार

Pimple Popping Side Effects: चेहरे पर पिंपल आते ही लोग उसे फोड़ देते हैं। ये आपके लिए कितना खतरनाक है, आज हम इसी बारे में आपको बताएंगे। 

विज्ञापन
Know Serious Side Effects of Popping Pimples on Skin Pimple Popping Side Effects
मुंहासों को फोड़ देते हैं तो इसके बड़े नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock

Pimple Popping Side Effects: प्रदूषण और अस्त-व्यस्त जीवनशैली की वजह का सीधा असर लोगों के चेहरे पर पड़ता है, जिस कारण अक्सर चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। खासतौर पर जब तनाव ज्यादा होता है, तब भी चेहरे पर मुंहासे निकलना बेहद आम समस्या है। कई लोग मुंहासे निकलते ही उसे फोड़ देते हैं, जबकि ऐसा भूल से भी नहीं करना चाहिए।



दरअसल, मुंहासे अपने आप दो से तीन दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर आप उसे फोड़ते हैं, तो ये कई समस्याओं को जन्म देते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे। इन समस्याओं के बारे में जानकर आप कभी भी मुंहासे नहीं फोड़ेंगे। 

Know Serious Side Effects of Popping Pimples on Skin Pimple Popping Side Effects
बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा - फोटो : Adobe stock
बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा

अगर आप भी मुंहासे फोड़ देते हैं तो ये दिक्कत आपके सामने सबसे पहले आएगी। दरअसल, मुंहासे फोड़ने पर त्वचा की ऊपरी परत टूट जाती है, जिससे बैक्टीरिया त्वचा के अंदर तक चले जाते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर संक्रमण फैल सकता है। इसलिए मुंहासों को फोड़ने से बचें। 

 
Know Serious Side Effects of Popping Pimples on Skin Pimple Popping Side Effects
रह जाते हैं निशान - फोटो : Adobe stock
रह जाते हैं निशान

मुंहासों को फोड़ने से भले ही आपका चेहरा उस वक्त साफ दिखने लगे, लेकिन उस जगह पर हल्का काला निशान बन जाता है, जो महीनों आपके चेहरे पर जस का तस बना रहता है। कई बार तो मुंहासे फोड़ने के तुरंत बाद ही चेहरे पर निशान आ जाता है, जो देखने में अजीब लगता है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know Serious Side Effects of Popping Pimples on Skin Pimple Popping Side Effects
त्वचा पर गड्ढे हो जाते हैं - फोटो : Adobe stock
त्वचा पर गड्ढे हो जाते हैं

मुंहासे फोड़ने से कुछ लोगों की त्वचा पर मुंहासे फोड़ने से स्थायी गड्ढे बन जाते हैं। ये गड्ढे ठीक कर पाना बहुत मुश्किल होता है। इसकी वजह से चेहरा काफी डल दिखने लगता है, इसलिए जितना हो सके मुंहासे फोड़ने से बचें। 

 
विज्ञापन
Know Serious Side Effects of Popping Pimples on Skin Pimple Popping Side Effects
मुंहासे और भी फैल सकते हैं - फोटो : Adobe stock
मुंहासे और भी फैल सकते हैं 

जब आप एक मुंहासा फोड़ते हैं, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया और मवाद आसपास की त्वचा तक फैल सकता है, जिससे नए मुंहासे निकल सकते हैं। इसलिए मुंहासों को अपने आप ही ठीक होने दें, फोड़ने से ये आपकी दिक्कत को और बढ़ा सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed