फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Control Hair Fall: बालों का झड़ना महीनेभर में रोक देगा ये घरेलू नुस्खा! एक बार जरूर आजमाकर देख लें

Sat, 16 Aug 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 16 Aug 2025 05:06 PM IST
सार

How To Control Hair Fall: यदि बारिश की वजह से आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं तो हमारा बताया नुस्खा ट्राई करके देख लें। 

विज्ञापन
how to control hair fall in hindi balon ka jhadna kaise rokein
बालों का झड़ना महीनेभर में रोक देगा ये घरेलू नुस्खा - फोटो : Adobe stock
loader

How To Control Hair Fall: बारिश का मौसम है, जो वैसे तो बेहद सुहाना होता है, लेकिन ये अपने साथ कई दिक्कतें लेकर आता है। इन दिक्कतों में सबसे आम और बड़ी दिक्कत है बालों का झड़ना। दरअसल, लगातार बढ़ती नमी और बारिश के पानी की वजह से स्कैल्प में गंदगी जमा होती रहती है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है। बालों की जड़ें जब कमजोर हो जाती हैं, तो इनका झड़ना बेहद आम है।

कई लोग तो हेयर फॉल से इतने परेशान होते हैं, कि उन्हें डॉक्टर के यहां तक जाना पड़ जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे नुस्खे के बारे में, जिसको आजमाने के बाद आपको एक महीने में असर दिखने लगेगा। ये नुस्खा आजमाना बेहद आसान है। तो बिना ज्यादा टेंशन लिए इस नुस्खे को आजमाकर हेयर फॉल अवश्य रोकें। 

how to control hair fall in hindi balon ka jhadna kaise rokein
नुस्खे को आजमाने का सामान - फोटो : Freepik

नुस्खे को आजमाने का सामान
  •  2 बड़े चम्मच ब्राह्मी पाउडर
  •  2 बड़े चम्मच रीठा पाउडर
  •  1 कप तिल का तेल या नारियल तेल
  •  1 चम्मच आंवला तेल 
  •  5-6 नीम के पत्ते 

 
how to control hair fall in hindi balon ka jhadna kaise rokein
तेल ऐसे करें तैयार - फोटो : Adobe stock
तेल ऐसे करें तैयार

इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको घरेलू तेल तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले तो तिल या नारियल तेल को हल्का गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो फिर इसमें नीम के पत्ते डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to control hair fall in hindi balon ka jhadna kaise rokein
तेल ऐसे करें तैयार - फोटो : Instagram
जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने दें। इस तेल को ठंडा होने के बाद तेल में ब्राह्मी और रीठा पाउडर मिलाएं। यदि आपके पास आंवला तेल है तो एक चम्मच आंवला तेल मिक्स करें। अब ये ते इस्तेमाल के लिए तैयार है। 

 
विज्ञापन
how to control hair fall in hindi balon ka jhadna kaise rokein
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

ऊपर दी गई विधि से तेल तैयार करने के बाद इस तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छी तरह मसाज करें। इसे कम से कम 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। एक घंटे के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed