फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Farah Khan sussanne attend Huma Qureshi Eid Party Akshay Kumar son Aarav Comes With Mystery Girl

Huma Qureshi Eid Party: हुमा कुरैशी ने नए घर में दी ईद पार्टी, किसके साथ पहुंचे अक्षय के बेटे आरव? जानिए

Sat, 05 Apr 2025 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

Aarav Kumar Spotted with Mystery Girl: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने शुक्रवार रात ईद पार्टी का आयोजन किया। इसमें कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। मगर, अक्षय कुमार के बेटे आरव ने तो महफिल ही लूट ली।

विज्ञापन
Varun Dhawan Farah Khan sussanne attend Huma Qureshi Eid Party Akshay Kumar son Aarav Comes With Mystery Girl
हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में मिस्ट्री गर्ल के साथ पहुंचे आरव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अदाकारा हुमा कुरैशी ने हाल ही में ईद पार्टी रखी। इस पार्टी में फिल्मी जगत की चर्चित हस्तियां रौनक बढ़ाने पहुंचीं। फराह खान, वरुण धवन, सुजैन खान से लेकर जहीर इकबाल तक नजर आए। मगर, सबसे ज्यादा चर्चा रही अक्षय कुमार के बेटे आरव की। वे मिस्ट्री गर्ल के साथ ईद पार्टी में पहुंचे। इसी के साथ ये चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर खिलाड़ी के बेटे के साथ नजर आई यह हसीना कौन है?

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Mahesh Babu: वायरल वीडियो में महेश बाबू ने क्यों दिखाया पासपोर्ट? एसएस राजामौली की फिल्म से क्या है कनेक्शन?

विज्ञापन

Varun Dhawan Farah Khan sussanne attend Huma Qureshi Eid Party Akshay Kumar son Aarav Comes With Mystery Girl
हुमा कुरैशी की ईद पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत लगीं हुमा
हुमा कुरैशी की सितारों से सजी पार्टी की चर्चा खूब हो रही है। इसमें चंकी पांडे कुर्ता पजमा पहनकर पहुंचे। राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ पहुंचे। इनके अलावा वरुण धवन, ऋतिक रोशन की एक्स वाई सुजैन खान, फराह खान ने भी शिरकत की। हुमा कुरैशी ने अपने भाई साकिब सलीम के साथ पैपराजी को पोज दिए। ब्लैक कलर के आउटफिट में हुमा बेहद खूबसूरत नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा के लिए यह दोहरा सेलिब्रेशन था। एक तो ईद की पार्टी और फिर उनके नए घर का जश्न।

यह खबर भी पढ़ें:
Loveyapa: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही खुशी-जुनैद की लवयापा को ओटीटी पर मिल रहा प्यार, यूजर्स कर रहे फिल्म की तारीफ

आरव कुमार ने लूटी लाइमलाइट
इसी ईद पार्टी में अक्षय कुमार के लाडले आरव ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली। उनका लुक जबर्दस्त रहा। ब्लैक कलर के कुर्ता और व्हाइट पजामा में आरव जंच रहे हैं। पार्टी में वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, जो रेड कल के आउटफिट में सज-संवरकर पहुंचीं। कार में सवार दोनों की फोटो लेने जैसे ही पैपराजी आगे बढ़े दोनों मुस्कुराने लगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

Varun Dhawan Farah Khan sussanne attend Huma Qureshi Eid Party Akshay Kumar son Aarav Comes With Mystery Girl
मिस्ट्री गर्ल के साथ आरव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन है मिस्ट्री गर्ल?
आरव के साथ तस्वीरों में नजर आ रही खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल दरअसल, अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया हैं। सिमर भाटिया अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। आरव अक्सर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। मगर, इस बार उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पैपराजी से छिपने की बिल्कुल कोशिश नहीं की, बल्कि काफी खुश और हंसते हुए नजर आए। बता दें कि आरव की फिल्मी दुनिया में एंट्री को लेकर एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि आरव को फिल्मों से ज्यादा फैशन डिजाइनिंग में दिलचस्पी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed