फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Loveyapa Gets Praise After Release On Ott, Twitter Users Praise Junaid Khan And Khushi Kapoor Acting

Loveyapa: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही खुशी-जुनैद की लवयापा को ओटीटी पर मिल रहा प्यार, यूजर्स कर रहे फिल्म की तारीफ

Sat, 05 Apr 2025 11:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 05 Apr 2025 11:46 AM IST
सार

Loveyapa On Ott: सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘लवयापा’ एक फ्लॉप फिल्म रही थी। अब अपनी रिलीज के दो महीने बाद जब फिल्म ओटीटी पर आई है, तो उसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। जानते हैं फिल्म को लेकर लोगों के ट्विटर पर आए क्या रिएक्शन।

विज्ञापन
Loveyapa Gets Praise After Release On Ott, Twitter Users Praise Junaid Khan And Khushi Kapoor Acting
लवयापा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jiohotstar

विस्तार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘लवयापा’ अपनी रिलीज के करीब दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी और औंधे मुंह गिरी थी। अब रिलीज के दो महीने बाद जब फिल्म ओटीटी पर आई तो इसे लोगों के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को देखने के बाद काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म इतनी भी बुरी नहीं है और इसे देखा जा सकता है।

विज्ञापन

लोगों ने फिल्म को बताया बढ़िया
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो-हॉस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म को अब लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद एक्स पर लिखा, “फिल्म लवयापा देखी। ये एक अच्छी फिल्म है। जुनैद और खुशी ने अच्छा काम किया है। किकू शारदा ने भी बेहतरीन काम किया है। साथ ही ये फिल्म इस जेनेरेशन के लिए एक अच्छा मैसेज भी देती है।” एक और यूजर ने लिखा, “लवयापा उतनी भी बुरी फिल्म नहीं है।”

विज्ञापन

 


 

यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar Last Rites: शमशान घाट पहुंचा 'भारत कुमार' का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान से दी गई विदाई

 

लोगों ने बताया देखने लायक फिल्म
एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, “सौ प्रतिशत देखने लायक है लवयापा। फिल्म में एक शानदार और बहुत ही वर्तमान विषय है। फिल्म कैटफिशिंग, डीपफेक और उनके प्रभाव से संबंधित विषयों को छूती है। यह वाकई मजेदार फिल्म है।” एक और यूजर ने लिखा, “लवयापा एक बार देखने लायक अच्छी फिल्म है। खराब पीआर सब कुछ बर्बाद कर सकता है, अन्यथा इस फिल्म में दोनों को ट्रोल करने जैसा कुछ भी नहीं है।”


 


 

यह खबर भी पढ़ें: Mahesh Babu: वायरल वीडियो में महेश बाबू ने क्यों दिखाया पासपोर्ट? एसएस राजामौली की फिल्म से क्या है कनेक्शन?

 

जुनैद-खुशी के अभिनय की हो रही तारीफ
फिल्म को अधिकांश लोग पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अभी लवयापा फिल्म देखी, मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्यों फिल्म को लेकर इतनी निगेटिविटी फैलाई गई। फिल्म अच्छी है। एक अच्छा संदेश देती है।” यूजर फिल्म की तारीफ करने के साथ-साथ जुनैद और खुशी के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लवयापा देखी, जुनैद और खुशी ने इस लाइट कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म में अच्छा काम किया है। फिल्म मौजूदा वक्त के डीपफेक और ऑनलाइन रिलेशनशिप को दिखाती है। आज कल की जेनेरेशनल इससे कनेक्ट कर पाएगी।
 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed