फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan johar remembered his father yash johar on his 97th birth anniversary shares an emotional post

'तू हैंडसम है, हीरो बन जा': यश जौहर की जन्मतिथि पर भावुक हुए करण, बताया आखिरी बार पिता के कान में क्या कहा?

Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

Karan Johar On Yash Johar: आज निर्माता यश जौहर की 97वीं जन्मतिथि पर उनके बेटे और निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक इमोशनल नोट लिखा। इसके साथ ही करण ने पिता के साथ की कुछ साझा कर फैंस को कई किस्से सुनाए।

विज्ञापन
karan johar remembered his father yash johar on his 97th birth anniversary shares an emotional post
पिता यश जौहर को याद कर भावुक हुए करण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर के पिता दिवंगत निर्माता यश जौहर फिल्मी दुनिया की जानी मानी हस्ती थे। आज निर्माता की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर करण ने पिता के लिए सोशल मीडिया पर खास नोट शेयर किया। जानें पिता के लिए करण ने क्या लिखा...

विज्ञापन

करण ने पोस्ट में क्या लिखा? 
करण जौहर ने पिता यश जौहर को याद करते हुए कई तस्वीरें साझा की। एक बचपन की तस्वीर में वह अपने पिता के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में करण और यश के साथ करण की मां हीरू जौहर भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए पिता को याद कर करण ने एक भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे पापा, आज भी आपकी बहुत याद आती है।’

विज्ञापन

karan johar remembered his father yash johar on his 97th birth anniversary shares an emotional post
माता-पिता यश और हीरू जौहर के साथ करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम- @karanjohar

करण की जैकेट देखकर क्या बोले पिता?
इस पोस्ट में करण ने पिता से जुड़े कई किस्से सुनाए। करण ने अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के वक्त को याद करते हुए लिखा, ‘फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के बाद मैंने फिल्म के हिट होने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक डिजाइनर जैकेट खरीदी थी। बरबरी के शोरूम में मैंने अपनी पसंदीदा जैकेट खरीदी। इसे मैंने आपको (यश जौहर) दिखाया। आपने कहा- 'बेटा यह बरबरी नहीं बहुत बहुत बुरी है।' पहले तो मुझे बुरा लगा, मगर फिर मैं अपनी हंसी रोक नहीं पाया। पापा आप ऐसे ही मजाकिया थ’

karan johar remembered his father yash johar on his 97th birth anniversary shares an emotional post
पिता यश जौहर के साथ करण - फोटो : इंस्टाग्राम- @karanjohar
तू घुड़सवारी क्यों नहीं सीखता? 
करण ने आगे लिखा, 'मेरे पिता ही मेरे सबसे बड़े फैन थे। जब मैं ऐसा दिखता था जैसे मैंने एक पूरे देश को खा लिया हो और घंटों तक मैं एक स्ट्रेच पैंट पहनने के लिए स्ट्रगल करता था तब भी आप बस इतना ही कहते थे कि पपी फैट है.. चला जाएगा। और कई बार तो आपने मुझसे यह तक कहा, 'तू इतना हैंडसम है- हीरो बना जा, घुड़सवारी क्यों नहीं सीखता', अब जरा सोचिए जुहू बीच में घुड़सवारी करता हुआ कैसा ही दिखता? इस मामले मेरी मां हमेशा मेरी तरफदारी करती थी और मेरा साथ यह कहकर देती थी कि, 'बेटा तू कभी कैमरे के सामने नहीं आ सकता, घोड़े पर तो बिल्कुल भी नहीं।'

आखिरी वक्त में पिता से क्या कहा?

आगे अपनी पोस्ट में करण जौहर ने बताया कि उनके पिता ने आखिरी वक्त में उनसे कहा, 'मैं तुम्हें और तुम्हारी मां को छोड़कर नहीं जाना चाहता। मगर मुझे लगता है कि मेरा आखिरी वक्त आ चुका है। अपनी मां का ध्यान रखना और हमेशा नम्र रहना। सफलता कुछ भी नहीं अगर तुम अपना व्यव्हार नम्रतापूर्ण नहीं रखते।'
करण ने आगे लिखा, 'मैं समझ गया था कि उनकी फिक्र उन्हें दूसरी दुनिया में नहीं जाने दे रही। मैंने उनके कान के पास जा कर कहा- मैं हमेशा अपनी मां का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखूंगा। मैं वादा करता हूं।' इतना कहने के कुछ ही पलों बाद वो चल बसे। ऐसा लगा जैसे वो मेरे मुंह से यही सुनने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

karan johar remembered his father yash johar on his 97th birth anniversary shares an emotional post
करण की पोस्ट पर फराह का कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम- @karanjohar

फराह ने क्या किया कमेंट ? 
करण की इस पोस्ट पर निर्देशक फराह खान ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा- वह (यश जौहर) बहुत ही कमाल आदमी थे। सोचती हूं अगर वह आज तुम्हारे कपड़े देखते तो क्या सोचते? इसके साथ ही फराह ने स्माईली और हार्ट इमोजी भी लगाए।
बता दें कि 1998 में रिलीज हुई करण की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में फराह खान डांस काेरियोग्राफर थीं। फराह के अलावा भी कई सेलेब्स ने करण की इस पोस्ट पर कमेंट किया।

karan johar remembered his father yash johar on his 97th birth anniversary shares an emotional post
यश जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

यश जौहर के बारे में
दिवंगत यश जौहर ने साल 1976 में धर्मा प्रोडक्शन की नींव रखी थी। उनका देहांत 2004 में हुआ। इसके बाद कंपनी की कमान उनके बेटे करण जौहर ने संभाली। पिता की याद में ही करण ने अपने बेटे का नाम यश रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed