Mahesh Babu: वायरल वीडियो में महेश बाबू ने क्यों दिखाया पासपोर्ट? एसएस राजामौली की फिल्म से क्या है कनेक्शन?
हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू को एयरपोर्ट पर परिवार के साथ देखा गया है। वह पैपराजी को अपना पासपोर्ट दिखाते नजर आए। अभिनेता के पासपोर्ट का कनेक्शन एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म से है।
विस्तार
अभिनेता महेश बाबू को एक लंबे वक्त के बाद परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं। ये छुट्टियां अभिनेता का बड़ी मुश्किल से मिली हैं। इसके लिए निर्देशक एसएस राजामौली जिम्मेदार हैं। महेश बाबू और राजामौली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में साथ का कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें:SSMB 29: सादगी भरे अंदाज में वृक्षारोपण करते दिखे महेश बाबू-एसएस राजामौली, तस्वीरें हो रहीं वायरल
That happyness when you get back your passport 😍😎 from task master @ssrajamouli mana superstar #MaheshBabu off to vacation post wrapping up 2 schedule of #SSMB29@urstrulyMahesh pic.twitter.com/TOrJo6d4jn
विज्ञापन विज्ञापन— ARTISTRYBUZZ (@ArtistryBuzz) April 5, 2025
एसएस राजामौली ने पासापोर्ट संग डाला था वीडियो
फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की जब शूटिंग शुरू हुई थी तो निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उनके हाथ में भारतीय पासपोर्ट था और पीछे एक शेर का चित्र बना था, जिसे कैद किया जा रहा था। इसी पुराने वीडियो को याद करके सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि महेश बाबू को निर्देशक राजामौली ने उनका पासपोर्ट वापस कर दिया है। यही कारण है कि महेश बाबू भी मजाकिया अंदाज में अपना पासपोर्ट पैपराजी को दिखाते नजर आए।
चार महीने से शूटिंग में व्यस्त महेश बाबू
महेश बाबू ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग पिछले चार महीने से कर रहे हैं। निर्देशक राजामौली इस फिल्म की शूटिंग उड़ीसा के कोरापुट में कर रहे हैं। शूटिंग सेट पर फोन ले जाने की अनुमति भी नहीं है। फिल्म की कास्ट, क्रू अपने परिवारों से दूर उड़ीसा के जंगलों में शूटिंग कर रही है।
पूरा हुआ ‘एसएसएमबी29’ का दूसरा शेड्यूल
हाल ही में ‘एसएसएमबी29’ फिल्म का दूसरा शेड्यूल पूरा हुआ। यही कारण है कि महेश बाबू को थोड़ा ब्रेक मिला है। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने विदेश जा रहे हैं। एयरपोर्ट में महेश के साथ उनकी बेटी भी साथ नजर आईं।