फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu film 1st Sunday Collection

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस: पहले रविवार को कितना चला 'कालीन भैया' और 'बबुआ' का जादू? जानिए तीसरे दिन की कमाई

Sun, 06 Sep 2026 08:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने शानदार ओपनिंग ली। कल शनिवार को भी कमाई चकाचक रही। जानिए, आज रविवार की छुट्टी में फिल्म पर कितने नोट बरसे?

विज्ञापन
Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu film 1st Sunday Collection
मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने ओटीटी की दुनिया में खूब तहलका मचाया। सीरीज के रूप में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डाली गई मजबूत नींव के ऊपर अब फिल्म रूपी भव्य इमारत बड़े पर्दे पर पेश की गई है। 'मिर्जापुर द मूवी' में कुछ नए सितारों ने भी भौकाल जमा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का मीटर कहां पहुंचा है? जानिए

विज्ञापन


मिर्जापुर मूवी रिव्यू: परदे पर लौटा मुन्ना का स्वैग, रवि किशन ने दिया सरप्राइज; कैसी है तीन घंटे लंबी फिल्म?

विज्ञापन

Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu film 1st Sunday Collection
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब

'मिर्जापुर द मूवी' का बीते दो दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई में और भी इजाफा देखा गया। कल दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 32 करोड़ रुपये रहा।

Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu film 1st Sunday Collection
‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

तीसरे दिन कितना रहा कारोबार?

  • ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के कलेक्शन में वीकएंड में और भी इजाफा देखा गया है। आज रविवार की छुट्टी का इसे लाभ मिला है। 
  • खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों में आज रविवार को इस फिल्म ने 21.83 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 79.58 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन

Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu film 1st Sunday Collection
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र, रवि किशन, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा और श्वेता त्रिपाठी समेत वेब सीरीज वाली स्टारकास्ट शामिल है। इसके अलावा कई नए सितारों ने माहौल जमा दिया है। इनमें रवि किशन भी हैं, जो बब्बन यादव के रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा चर्चित एक्टर मोहित मलिक को बिरजू लोहार के रूप में देखा गया है।

Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu film 1st Sunday Collection
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी का आधार वेब सीरीज जैसा ही है। बब्बन बबुआ (रवि किशन) खलनायक है, जो कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और उनके बेटे मुन्ना (दिव्येंदु) को मारकर मिर्जापुर की गद्दी पर राज करना चाहता है। मिर्जापुर की गद्दी के लिए क्या-क्या ट्विस्ट और टर्न आते हैं, यह रोमांचक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed