छोटे पर्दे के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का रोल निभाने वाले घनश्याम नायक इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, नट्टू काका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। एक्टर को अप्रैल महीने में अपनी इस बीमारी का पता चला था। लेकिन बावजूद इसके वह लगातार शूटिंग करते रहे थे। 77 साल के नट्टू काका का कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन हुआ था। इसी बीच घनश्याम नायक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख लोग हैरान हैं।
TMKOC: कैंसर से जूझ रहे नट्टू काका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, बीमारी के कारण हो गई ऐसी हालत
अप्रैल में पता चली कैंसर की खबर
जून में एक न्यूज वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में एक्टर के बेटे विकास ने बताया था कि पांच महीने पहले घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉटस दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने आगे का इलाज शुरू कराने का फैसला किया। विकास ने बताया कि अप्रैल महीने में गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग कराई गई थी, जिसके बाद हमें इस बीमारी का पता चला। उन्हें इन स्पॉट्स की वजह से कोई तकलीफ नहीं थी।
कीमोथेरेपी सेशन्स ले रहे घनश्याम नायक
गंभीर बीमारी की चपेट में आने के बाद नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का परिवार कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। इसलिए परिवार ने तुरंत उनके कीमोथेरेपी सेशन्स शुरू किए। इलाज भी वही डॉक्टर कर रहे हैं, जिन्होंने शुरुआती दौर में उन्हें डाइगनॉस किया था। फिलहाल, घनश्याम नायक का कीमो सेशन चल रहा है और रेगुलर बेसिस पर स्कैनिंग भी की जा रही है। उम्मीद है कि गले में दिखाई दे रहे स्पॉट्स जल्द ही खत्म हो जाएंगे।
पहले भी हुआ था गले का ऑपरेशन
इससे पहले भी घनश्याम नायक गले में परेशानी के चलते अपना ऑपरेशन करा चुके हैं। पिछले साल एक्टर के गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें 8 गांठें निकाली थीं। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन 77 साल की उम्र में नट्टू काका काफी स्ट्रॉग हैं। वह इस मुश्किल दौर में भी गुजरात के दमन में शो की शूटिंग कर रहे थे।
कई सालों में लोगों का मनोरंजन कर रहे नट्टू काका
जीवन में इतनी परेशानियों के बाद भी नट्टू काका जिंदादिल इंसान हैं। इस उम्र में भी वह काम के प्रति डेडिकेटेड हैं और अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं। वह सालों से लोगों का अपनी एक्टिंग से दिल जीत रहे हैं। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बात करें तो यह शो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। हर एक कलाकार का अपना एक अलग अंदाज है।