बिग बॉस के घर में अक्सर हम कई रिश्ते बनते बिगड़ते देखते हैं। कोई इस घर में आने के बाद काफी स्ट्रॉंग हो जाता है तो कोई गुस्से में अपना आपा खो देता है। इस साल बिग बॉस ओटीटी के घर में भी हमने कनेक्शन बनते और बिगड़ते देखे। जहां दिव्या अग्रवाल को शुरुआत में कोई पार्टनर नहीं मिला और वो पहले ही हफ्ते में नॉमिनेशन में आ गईं तो वही अब हम उन्हें सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभरते हुए देख रहे हैं। घर में उनका नया कनेक्शन जीशान के साथ बना है। दिव्या अग्रवाल अपने लिए और अपने पार्टनर के लिए घर में खड़ी हुईं नजर आईं जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Bigg Boss OTT: घर में 'झगड़े' के बीच दिव्या ने बताया पिता को खोने का दर्द, बोलीं- मानसिक शांति के लिए...
दिव्या ने कहा मानसिक शांति चाहती हूं
दिव्या अग्रवाल ने बताया कि कैसे घर में सब अचानक ही उनके खिलाफ हो गए हैं और उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने पिता को खोया है और वो अब मानसिक रूप से शांति चाहती हैं। दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘बीते वीकेंड के बाद जो हुआ है उसकी वजह से पूरा घर उनके खिलाफ हो गया है और अब मैं खुद की मानसिक शांति चाहती हूं, क्योंकि जबसे मेरे पिता का निधन हुआ है मेरी भी दिमागी शांति की बहुत बैंड बजी हुई है’।
मैं हर महिला के लिए नहीं लड़ सकती
दिव्या अग्रवाल ने आगे कहा, ‘मैं लगातार हर महिला के लिए नहीं लड़ सकती, जब मैं खुद अपने आपसे लड़ रही हूं। जीशान मेरा कनेक्शन हैं उन्हें जितने प्यार से मैं ये चीजे समझा सकती हूं मैंने पूरी कोशिश की है और ये किसी को भड़काने के चक्कर में नहीं था, अक्षरा के पास जाकर मैंने बात भी की और वो मेरी दोस्त हैं, जो भी पिछला कुछ हुआ उसके लिए मैंने उनसे माफी भी मांगी है और बताया कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है’।
पहले खुद की सुरक्षा करना चाहती हूं
दिव्या अग्रवाल ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैंने जीशान को समझाया उन्होंने यहां पर आकर सॉरी बोला और उसके बाद भी वो अक्षरा के लिए बोल रहे थे तो मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा जीशान जहां तुम गलत थे तुमने सॉरी बोल दिया है, जहां अक्षरा गलत थीं उन्हें बिग बॉस ने बता दिया, यही हमारी जीत है’। इस पर करण ने उन्हें कहा, ‘देखिए दिव्या आपकी अपनी राय है, जैसा आपने कहा कि आप सबके साथ लड़ नहीं सकती, आपका कनेक्शन है तो आप हर किसी की लड़ाई नहीं लड़ सकती क्योंकि आप खुद लड़ रही हैं’। दिव्या ने जवाब देते हुए कहा, ‘पहले खुद की सुरक्षा करना चाहती हूं तभी दूसरों की कर पाऊंगी’।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने किया दिव्या का समर्थन
संडे के वार में करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिव्या के समर्थन में उतर गए थे और उन्होंने ‘'We Stand By Divya' का ट्रेंड शुरू कर दिया था। दिव्या द्वारा दी गई राय का समर्थन करते हुए लोगों ने करण जौहर की जमकर आलोचना की और साथ ही उन्हें शमिता का समर्थन करने के लिए भेदभावी बताया था।