{"_id":"6afd6df9a3f8b0bffa0318be","slug":"bigg-boss-20-manish-goel-reveals-he-attempted-suicide-as-teenager-after-fight-with-qazi-touqeer-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: काजी के एक कमेंट ने कुरेदे मनीष गोयल के पुराने जख्म, बताया- बचपन में की थी सुसाइड करने की कोशिश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: काजी के एक कमेंट ने कुरेदे मनीष गोयल के पुराने जख्म, बताया- बचपन में की थी सुसाइड करने की कोशिश
Wed, 18 Nov 2026 02:51 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:51 PM IST
सार
- 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेशन टास्क में काजी और मनीष के बीच झगड़ा हो गया।
- काजी से हुई बहस के बाद मनीष भावुक हो गए और उन्हें अस्थमा अटैक आ गया।
- मनीष की पत्नी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए काजी की क्लास लगाई है।
विज्ञापन
काजी तौकीर-मनीष
- फोटो : साभार@BBossLivefeed
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों रिश्तों और आपसी विवादों को लेकर खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। शो में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती और समझदारी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं कुछ के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। इस बार चर्चा के केंद्र में टीवी एक्टर मनीष गोयल और सिंगर काजी तौकीर हैं।
दोनों के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान ऐसी बहस हुई कि मनीष भावुक हो गए और उन्हें अस्थमा अटैक आ गया। इतना ही नहीं, इस विवाद ने मनीष के बचपन की उन कड़वी यादों को भी ताजा कर दिया, जिनके बारे में उन्होंने बताया कि एक समय पर वह आत्महत्या करने तक की कोशिश कर चुके हैं। वहीं, अब मनीष की पत्नी और एक्ट्रेस पूनम गोयल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।

Trending Videos
काजी तौकीर-मनीष
- फोटो : साभार@BBossLivefeed
काजी तौकीर पर क्यों भड़के मनीष गोयल?
दरअसल, शो के होस्ट सलमान खान कई बार मनीष गोयल को इस सीजन का 'गुडमैन' कह चुके हैं। हालांकि, काजी तौकीर को मनीष का जरूरत से ज्यादा अच्छा व्यवहार पसंद नहीं आता। वह अक्सर उनके व्यवहार पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई।
टास्क में कंटेस्टेंट्स को उन घरवालों पर शरबत फेंकना था, जिन्हें वे नॉमिनेट करना चाहते थे। इस दौरान जब मनीष की बारी आई तो काजी उनके पास पहुंचे और दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल करने लगे। काजी ने कहा कि उनके मन में मनीष के लिए कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन दोनों के बीच एक अजीब सा रिश्ता है। उन्होंने मनीष से दोस्ती करने और बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मनीष की तरफ से वैसा जवाब नहीं मिला। काजी ने उन्हें जरूरत से ज्यादा अच्छा और ओवर सेंसिटिव भी बताया।

मनीष गोयल
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
इसी बातचीत के दौरान काजी ने मनीष को 'प्रोफेसर' कह दिया। यह बात एक्टर को बिल्कुल पसंद नहीं आई। मनीष ने काजी को याद दिलाया कि कुछ घंटे पहले ही दोनों साथ बैठे थे और उन्होंने उनके लिए चाय तक बनाई थी। इसके बावजूद उन्होंने साफ कर दिया कि अब वह घर में काजी के साथ किसी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहते।
इस पर काजी ने कहा, 'तुम प्रोफेसर जैसे दिखते हो, अगर मैंने ऐसा कह दिया तो इसमें गलत क्या है? मैंने न तो कोई हद पार की है और न ही तुम्हें गाली दी है।'
काजी की यह बात सुनकर मनीष बुरी तरह नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि वह प्रोफेसर नहीं, बल्कि एक अच्छे दिखने वाले एक्टर हैं और भारतीय टेलीविजन पर 25 साल में 30 शोज कर चुके हैं। मनीष ने गुस्से में कहा, 'मैं प्रोफेसर जैसा नहीं दिखता। मैं अच्छा दिखने वाला इंसान हूं, मैं एक्टर हूं। मैंने 25 साल में 30 शोज किए हैं। मैं टीवी का स्टार हूं, प्रोफेसर नहीं।'

- फोटो : इंस्टाग्राम-@abhinetamanishgoel
बहस के बाद मनीष को आया अस्थमा अटैक
काजी के साथ बहस के दौरान मनीष इतने ज्यादा परेशान हो गए कि उन्हें अस्थमा अटैक आ गया। यह देखकर घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद मनीष ने काजी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक किसी के साथ बदतमीजी नहीं की है, फिर भी काजी बार-बार उन्हें उकसाते हैं।
मनीष ने कहा कि वह पहले काजी को काफी पसंद करते थे और हमेशा उनसे अच्छे से बात करते थे, लेकिन अब वह नहीं चाहते कि काजी उनके आसपास भी आएं। उन्होंने काजी से कहा कि उन्हें लोगों को समझने में समय लगता है और उनके मामले में वह ऐसा करने में नाकाम रहे हैं।

मनीष गोयल-पूनम
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनीष ने सुनाई बचपन की दर्दनाक कहानी
इस पूरे विवाद के बाद काजी ने एक बार फिर मनीष से सवाल किया कि आखिर उन्हें प्रोफेसर कहे जाने पर इतनी परेशानी क्यों हुई। इस पर मनीष ने बताया कि इस शब्द के पीछे उनके बचपन से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक कहानी है। उन्होंने कहा कि अगर काजी उनकी स्कूल लाइफ के बारे में जानते, तो समझ पाते कि यह शब्द उन्हें इतना परेशान क्यों करता है। मनीष ने यह भी कहा कि वह इस बारे में काजी से पहले भी काफी बात कर चुके हैं और काजी ने उनसे माफी भी मांगी थी।
बाद में लव गिल, कनिका मान और गुल्लू से बात करते हुए मनीष भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि स्कूल का समय उनकी जिंदगी का सबसे अंधकारमय दौर था और वह उन यादों को दोबारा याद नहीं करना चाहते। मनीष के मुताबिक, आठवीं से दसवीं क्लास के बीच उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बारे में सिर्फ उनकी मां जानती हैं।
इस दौरान मनीष ने खुलासा किया कि उस वक्त उनकी उम्र महज 12-13 साल थी और वह आत्महत्या करने की कोशिश तक कर चुके थे। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन्हें इंसान हमेशा के लिए दफन कर देना चाहता है, क्योंकि वे बेहद दर्दनाक होती हैं। मनीष ने साफ कहा कि वह उस दौर के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते।

मनीष की पत्नी पूनम ने काजी पर लगाए गंभीर आरोप
मनीष और काजी के बीच हुए इस विवाद के बाद अब उनकी पत्नी पूनम गोयल भी खुलकर उनके समर्थन में आ गई हैं। पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि आखिर प्रोफेसर शब्द से मनीष को इतनी परेशानी क्यों होती है।
पूनम के मुताबिक, जब से मनीष बिग बॉस के घर में आए हैं, काजी उन्हें लगातार 'ज्ञानी बाबा' और 'प्रोफेसर' जैसे नामों से बुलाते रहे हैं। शुरुआत में यह सब मजाक के तौर पर हुआ था। मनीष को इस बारे में पता भी नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे खेल भावना से लिया और बाकी लोगों के साथ डांस करके भी इसका हिस्सा बने। हालांकि, पूनम का आरोप है कि बाद में काजी ने इस मजाक को बढ़ाना शुरू कर दिया और उनके पति की उम्र को लेकर भी टिप्पणियां करने लगे।
पूनम ने बताया कि जब मनीष ने काजी से इस तरह की बातें बंद करने और अपनी सीमा में रहने के लिए कहा, तो काजी ने कैमरे के सामने कहा था कि वह मनीष को रुलाकर रहेंगे और उन्हें परेशान करना बंद नहीं करेंगे। पूनम के अनुसार, यही वजह है कि प्रोफेसर शब्द सुनते ही मनीष भावुक हो गए।

पूनम बोलीं- मेरा पति स्क्रीन टाइम के लिए लड़ाई नहीं करता
पूनम ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि मनीष कभी जानबूझकर काजी से लड़ाई करने या स्क्रीन टाइम पाने के लिए उनके पास नहीं जाते। उन्होंने अपने पति के स्वभाव का बचाव करते हुए कहा कि मनीष भावुक हैं और कभी-कभी नाटकीय अंदाज में अपनी बात रखते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह दिखावा करते हैं।
पूनम ने लिखा कि मनीष एक अच्छे इंसान और परिवार को महत्व देने वाले व्यक्ति हैं। अगर कोई बार-बार उन्हें उकसाएगा, उनकी उम्र को लेकर टिप्पणी करेगा या उनके सामने अनुचित मजाक करेगा, तो वह प्रतिक्रिया जरूर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मनीष को अपनी भाषा और शुद्ध हिंदी पर गर्व है और परिवार को उनके इसी अंदाज पर नाज है।
पूनम ने दर्शकों से अपील की कि वे शो के एडिट किए गए फुटेज के आधार पर किसी की पूरी शख्सियत का फैसला न करें। उन्होंने कहा कि 51 साल के एक ऐसे व्यक्ति को भी स्वीकार किया जाना चाहिए, जो अपनी उम्र और स्वभाव के हिसाब से व्यवहार करता है। हर किसी से यह उम्मीद करना सही नहीं है कि वह दूसरों की तरह उछल-कूद करे, गाली दे या हर तरह के मजाक में शामिल हो।