Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 20: Manish Goel Wife Poonam Angry reaction After Qazi Touqeer Calls Her husband Professor in show

बिग बॉस 20: 'काजी के सपोर्ट में इतने अंधे मत हो जाओ कि...', पति को 'प्रोफेसर' कहे जाने पर भड़कीं मनीष की पत्नी

Tue, 17 Nov 2026 08:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Nov 2026 08:25 AM IST
सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच तीखी बहस देखी गई।
  • मामला मनीष को 'प्रोफेसर' कहकर बुलाए जाने पर शुरू हुआ।
  • अब इस मामले में मनीष गोयल की पत्नी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
bigg boss 20: Manish Goel Wife Poonam Angry reaction After Qazi Touqeer Calls Her husband Professor in show
काजी और मनीष के झगड़े पर क्या बोलीं पूनम गोयल? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को काफी प्यार मिल रहा है। दूसरे प्रतिभागियों के साथ उनके झगड़े भी कम होते हैं। मगर, शो में मनीष गोयल के साथ काजी तौकीर की काफी बहस देखी गई। ऐसा पहले भी हो चुका है। दरअसल, काजी लगातार मनीष को 'प्रोफेसर' और 'ज्ञानी बाबा' कहते नजर आ रहे हैं, जिस पर मनीष आपत्ति जता चुके हैं। इसके बावजूद काजी उन्हें 'प्रोफेसर' कहते हैं। इस पूरे मामले पर मनीष की पत्नी पूनम गोयल ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

bigg boss 20: Manish Goel Wife Poonam Angry reaction After Qazi Touqeer Calls Her husband Professor in show
काजी तौकीर-मनीष - फोटो : साभार@BBossLivefeed

काजी ने की मनीष की एज शेमिंग?
काजी तौकीर और मनीष की पहले भी एक टास्क के दौरान बहस हो चुकी है। इसमें काजी ने एक टास्क के दौरान मजाक-मजाक में मनीष पर महिला को छोड़ने जैसे आरोप लगाए थे। इस पर मनीष काफी आहत हो गए थे। पहले भी वे मनीष को 'प्रोफेसर' कहकर एज शेमिंग कर चुके हैं। इसका भी मनीष ने विरोध किया। इसके बावजूद काजी ने एक बार फिर मनीष को 'प्रोफेसर' कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 20: Manish Goel Wife Poonam Angry reaction After Qazi Touqeer Calls Her husband Professor in show
काजी तौकीर-मनीष - फोटो : साभार@BBossLivefeed

विरोध के बाद भी नहीं रुके काजी तौकीर
हालिया एपिसोड का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मनीष के मना करने के बावजूद काजी नहीं रुके और कहा कि 'आप मुझे लगते हैं प्रोफेसर जैसे तो इसमें क्या है'? मनीष चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मैं मनीष गोयल हूं'। काजी तब भी नहीं रुकते। इसके बाद मनीष रोने लगते हैं और कहते हैं, 'बार-बार एक ही इंसान को क्यों छोड़ते हो यार। तू मुझे समझ नहीं पाया'।
 

विज्ञापन

bigg boss 20: Manish Goel Wife Poonam Angry reaction After Qazi Touqeer Calls Her husband Professor in show
मनीष गोयल-पूनम - फोटो : इंस्टाग्राम

मनीष गोयल की पत्नी ने क्या कहा?
मनीष और काजी के विवाद पर मनीष की पत्नी पूनम गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए रिएक्ट किया है। उन्होंने काजी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही दर्शकों को भी कहा है कि वे काजी से प्यार करें, लेकिन उस सपोर्ट में इतने भी अंधे न हो जाएं कि दूसरे पक्ष को देखें ही नहीं। पूनम गोयल लिखती हैं, 'मैंने काफी सब्र रखा।एक महीने से ज्यादा समय तक चुप रही, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं यह बात सबके सामने रखूं। कल के एपिसोड के बाद डिटेल में बात करूंगी, लेकिन अभी के लिए चाहती हूं कि लोग समझें कि मनीष 'प्रोफेसर' शब्द पर क्यों रिएक्ट करते हैं"?

मनीष की पत्नी ने काजी पर लगाया यह आरोप
पूनम ने आगे लिखा है, 'जब से मनीष घर में आए हैं, काजी लगातार उन्हें "ज्ञानी बाबा" और 'प्रोफेसर' जैसे नामों से चिढ़ाते रहे हैं। यह शुरू में काजी के एक प्रैंक के तौर पर शुरू हुआ था, जिसमें दूसरे घरवाले भी शामिल हो गए थे। मनीष को इसके बारे में कोई आइडिया नहीं था, लेकिन उसने फिर भी इसे मजे से लिया। उनके साथ शामिल हो गया और साथ में डांस भी किया (जो टेलीकास्ट नहीं हुआ)। हालांकि, काजी इसे और आगे ले जाता रहा और बुरा-भला कहता रहा और उम्र को लेकर बेइज्जत करता रहा। जब मनीष ने आखिरकार उसे रुकने और एक लाइन खींचने के लिए कहा, तो काजी ने कैमरे पर कहा कि वह मनीष को रुला देगा और रुकेगा नहीं। 'प्रोफेसर' शब्द पर मनीष के रिएक्शन के पीछे यही असली वजह है।

bigg boss 20: Manish Goel Wife Poonam Angry reaction After Qazi Touqeer Calls Her husband Professor in show
मनीष गोयल-पूनम - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- 'मनीष एक अच्छे फैमिली मैन हैं'
पूनम ने लिखा है, 'मेरे पति कभी काजी से लड़ने नहीं जाते। उन्हें स्क्रीन टाइम की परवाह नहीं है। वे इमोशनल हैं। कड़े शब्दों में बात करते हैं। वे 70 के दशक में पैदा हुए एक नॉर्थ इंडियन आदमी हैं। यही उनकी पर्सनैलिटी है, सिर्फ इसलिए कि नई पीढ़ी उनके बोलने या रिएक्ट करने के तरीके से रिलेट नहीं कर सकती। इसका मतलब ये नहीं है कि वे दिखावा कर रहे हैं। वो सच में एक अच्छे फैमिली मैन हैं, लेकिन जब कोई उन्हें उम्र को लेकर उन्हें शर्मिंदा करता है तो वो रिएक्ट करते हैं। आप काजी से प्यार कर सकते हैं, लेकिन उस सपोर्ट में इतने अंधे मत हो जाओ कि दूसरी तरफ को इग्नोर कर दो। अगर मनीष को एलिमिनेशन की परवाह होती, तो वो काजी के लिए अपनी लाइफलाइन से समझौता नहीं करते'।

मनीष के सपोर्ट में आए यूजर्स 
पूनम ने आखिर में लिखा है, 'मनीष पर गर्व है। वह एक एक्टर हैं। कभी-कभी, आपको एडिटेड फुटेज से आगे बढ़कर किसी इंसान की आंखों में देखना होता है ताकि आप समझ सकें कि वे सच में दुखी हैं या एक्टिंग कर रहे हैं। आज लोग क्या एंडोर्स करते हैं, यह देखना निराशाजनक है। लेकिन हम एक परिवार के तौर पर हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे'। पूनम के पोस्ट पर तमाम यूजर्स उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं और काजी के व्यवहार को गलत बता रहे हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Poonam Goel (@poonamnarulaofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed