Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 20 love gill warn to all contestant says scout was my brother Amrapali asked questions

बिग बॉस 20: लव गिल ने किसे दी चेतावनी? स्काउट को लेकर कही ये बात; इस प्रतियोगी के समर्थन में आम्रपाली

Tue, 17 Nov 2026 05:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 17 Nov 2026 05:38 PM IST
सार

  • लव गिल और स्काउट ने 'बिग बॉस 20' में कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से उनकी आलोचना हुई थी।
  • अब दोनों आगे बढ़ गए हैं और अपने-अपने गेम पर ध्यान दे रहे हैं।
  • नए प्रोमो में लव गिल चिल्लाते और चेतावनी देते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
bigg boss 20 love gill warn to all contestant says scout was my brother Amrapali asked questions
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों 'बिग बॉस 20' लव गिल और स्काउट की वजह से चर्चा में है। शो के आज के एपिसोड में भी यही मुद्दा छाने वाला है। मेकर्स ने आज के एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें लव गिल और स्काउट के बीच बहस हो रही है। वहीं आम्रपाली ने लव से सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

bigg boss 20 love gill warn to all contestant says scout was my brother Amrapali asked questions
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
नए प्रोमो में क्या है?
नए प्रोमो में दिखाया गया है कि आम्रपाली लव गिल से पूछती हैं कि स्काउट के साथ तुम्हारा इरादा क्या था। इस पर लव गिल नाराज होकर स्काउट के कहती हैं कि मैं सबको अपने बारे में नहीं समझा पाउंगी। इस पर स्काउट लव पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि तुम मेरे ऊपर क्यों चिल्ला रही हो?
विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 20 love gill warn to all contestant says scout was my brother Amrapali asked questions
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट को लेकर क्या बोलीं लव?
लव गिल घर वालों से कहती हैं कि मेरे बारे में कोई मजाक बनाने की जरूरत नहीं है। स्काउट जब मेरा भाई था, तब था। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि इसने कल बोला कि वो मेरा भाई था। इस पर लव कहती हैं कि अब स्काउट मेरा कुछ नहीं लगता। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि यही तो मेरा पॉइन्ट है।
विज्ञापन

bigg boss 20 love gill warn to all contestant says scout was my brother Amrapali asked questions
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
लव ने दी घर वालों को चेतावनी
इसके बाद लव गिल घर वालों को चेतावनी देत हुए काफी गुस्से में कहती हैं कि अगर घर पर किसी ने भी मेरे किरदार पर उंगली उठाई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। यह सब लोग सुन लो। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि तुम्हारे जवाब पर उंगली उठाउंगी। क्योंकि मुझे स्काउट का इरादा पता था। इस पर लव कहती हैं कि मुझे भी पता था, जब तक पता था। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि तो बता देना था। कहानी मत बदलो।

bigg boss 20 love gill warn to all contestant says scout was my brother Amrapali asked questions
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है लव और स्काउट का मामला?
बता दें कि लव गिल और स्काउट ने एक एपिसोड में कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से उनको काफी ट्रोल होना पड़ा था। इसके बाद दोनों को रोहित शेट्टी ने फटकार लगाई थी। स्काउट और लव के रिश्ते में कई उतार चढ़ाव आए। अब दोनों अपना-अपना गेम खेल रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed