फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में एक बार फिर पहुंचीं श्रीसंथ की पत्नी, घर में घुसकर किया सुरभि को जीभरकर जलील

Sun, 09 Dec 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
sreesanth wife bhuvneshwari devi arrives in bigg boss 12 slams surbhi rana
bigg boss

बिग बॉस में इस वीकेंड का वार बहुत धमाका देखने को मिला। पहला तो यह कि घर में एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिला जिसमें जसलीन मथारू और मेघा धाड़े की घर से छुट्टी हो गई। इससे पहले सलमान ने श्रीसंथ, सुरभि और करणवीर बोहरा के घरवालों को बुलाकर उनके बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई। ऐसे में सभी बारी-बारी घर में गए और अपने सगे-संबंधियों से मिले। वहीं, श्रीसंथ की पत्नी ने सुरभि राणा को घेरा...

Trending Videos
sreesanth wife bhuvneshwari devi arrives in bigg boss 12 slams surbhi rana
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस का नियम है कि जब किसी कंटेस्टेंट का परिजन शो में उनसे मिलने आता है तो उन्हें इतना अधिकार नहीं होता है कि वह उनसे खुलकर मिल ले। इस दौरान उनको फ्रीज होना पड़ता है। ऐसे में जैसे ही श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने घर में एंट्री ली तो वह सबसे पहले स्टेचू बनीं खड़ी सुरभि राणा के पास गईं और उन्हें जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान उन्होंने पति श्रीसंथ की सफाई देते हुए सुरभि को बहुत अनाप-शनाप बोला। 


sreesanth wife bhuvneshwari devi arrives in bigg boss 12 slams surbhi rana
sreesanth - फोटो : voot

वहीं,  दूसरी तरफ श्रीसंथ भी स्टेचू बने पत्नी की सारी बातें सुन रहे थे। श्रीसंथ ने अपनी पत्नी को सुरभि को कुछ ना कहने के लिए कहा लेकिन भुवनेश्वरी ने कहा कि वह बीच में ना बोलें। इसके बाद श्रीसंथ को स्टोर रूम में भेजा गया। स्टोर रूम में जाते ही श्रीसंथ की आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। बता दें कि स्टोर रूम में उनकी दोनों बेटियां थी जिनसे मिलकर श्रीसंथ फूट-फूटकर रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth wife bhuvneshwari devi arrives in bigg boss 12 slams surbhi rana
biggboss

इतना ही नहीं शो में दीपक ठाकुर के पिता, सुरभि के भाई अभिनव और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी टिजय भी पहुंचीं। कुल मिलाकर घर का माहौल बिल्कुल फिल्म कभी-खुशी कभी गम वाला हो गया। जहां सब एक-दूजे को देख गला भर-भरकर रो रहे थे। शो पूरी तरह से भावुक हो गया और बाकी के सदस्य भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बता दें कि आज रात के एपिसोड में टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी नजर आ सकते हैं। 



 




 

विज्ञापन
sreesanth wife bhuvneshwari devi arrives in bigg boss 12 slams surbhi rana
jasleen and megha - फोटो : twitter

वहीं, बात करें बिग बॉस में बीती रात हुए डबल एविक्शन की तो बता दें कि जसलीन ने शो से बाहर आते ही अनूप संग रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बम फोड़ा है। उन्होंने इस रिश्ते को एक प्रैंक बताया जो उनपर ही भारी पड़ गया। 




 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed