Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun Banega Crorepati 18 Upsc Aspirant Becomes The KBC First Crorepati Amitabh Bachchan Show

केबीसी 18: अमिताभ के शो को मिला सीजन का पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण; अब खेलेंगे 7 करोड़ का सवाल

Sat, 21 Nov 2026 12:32 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

  • 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।
  • अब इस सीजन को उसका पहला करोड़पति मिल गया है।
  • भूषण ठाकरे ने बताया कि वह डेढ़ साल से अपने घर नहीं गए हैं।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 18 Upsc Aspirant Becomes The KBC First Crorepati Amitabh Bachchan Show
केबीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जलगांव के रहने वाले 28 साल के भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब वह शो के 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल का सामना करेंगे।
विज्ञापन


भूषण की यह कामयाबी इसलिए भी खास है, क्योंकि कभी वह महज 24 रुपये लेकर मुंबई आए थे। उनके मन में अपने और परिवार के लिए बेहतर जिंदगी बनाने का सपना था। अब केबीसी के मंच पर 1 करोड़ रुपये जीतकर वह अपने सपने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Kaun Banega Crorepati 18 Upsc Aspirant Becomes The KBC First Crorepati Amitabh Bachchan Show
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी को मिला सीजन का पहला करोड़पति
सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया कि भूषण 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर इस पड़ाव को पार कर चुके हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन उन्हें गले लगाकर बधाई देते नजर आए।

शो में अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान भूषण ने अपने माता-पिता के संघर्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पढ़ाई पूरी कराने के लिए पिता ने मजदूरी की, जबकि मां की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उनके कई ऑपरेशन भी हुए।

भूषण के मुताबिक, माता-पिता की मेहनत और त्याग हमेशा उनके साथ रहा है। वह कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से घर नहीं गए हैं।

भूषण ने आगे बताया कि एक समय उन्हें लगने लगा था कि वह अभी तक अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से उन्होंने माता-पिता से कह दिया था कि वह तभी घर लौटेंगे, जब जिंदगी में कुछ अच्छा हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 Upsc Aspirant Becomes The KBC First Crorepati Amitabh Bachchan Show
'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
पिता का रहा अहम योगदान
भूषण ने यह बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उनके पिता ने कभी उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। भूषण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उस समय उन्हें दाखिला नहीं मिल पाया। ऐसे में वह घर पर रहकर ही पढ़ाई करते थे। पिता को मजदूरी करते देखकर उन्हें लगता था कि उन्हें भी घर की आर्थिक मदद करनी चाहिए और खाली बैठने के बजाय कुछ काम करना चाहिए।

इसके बाद भूषण ने अपने गांव की नदी पर काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, उनके पिता को यह बात पसंद नहीं आई। वह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा भी वही मजदूरी करे, जो वह वर्षोंं से करते आ रहे थे। पिता चाहते थे कि भूषण अपनी पढ़ाई पूरी करें और जिंदगी में आगे बढ़ें।
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 Upsc Aspirant Becomes The KBC First Crorepati Amitabh Bachchan Show
अमिताभ बच्चन-केबीसी - फोटो : इंस्टाग्राम
7 करोड़ के सवाल पर रहेगी नजर
फिलहाल, भूषण अपने सही जवाबों के दम पर 1 करोड़ रुपये की रकम जीत चुके हैं और अब उनकी नजर 7 करोड़ रुपये के सवाल पर है। कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर मुंबई आने वाले भूषण के लिए केबीसी के मंच तक पहुंचना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। अब देखना होगा कि क्या वह 7 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर शो के सबसे बड़े इनाम को अपने नाम कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed