करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कई सारे सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस बार करण जौहर के मेहमान कोई और नहीं 'बाहुबली' टीम बनने वाली है। इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बार करण के साथ 'बाहुबली' टीम कॉफी पी सकती है।
2 of 5
Karan and prabhas
- फोटो : twitter
मिड डे की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के साथ प्रभास, राणा दग्गुबाती और एस राजामौली कॉफी पीते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि तेलुगू इंडस्ट्री से जुड़े सितारे करण जौहर के 'कॉफी विद करण' में शिरकत करेंगे।
3 of 5
prabhas and karan
- फोटो : twitter
प्रभास बहुत शाय नेचर के हैं ऐसे में करण जौहर के मनाने पर उनकी शो में आने की बात कही जा रही है। 'बाहुबली' की टीम के साथ करण जौहर का यह एपिसोड इस महीने के आखिर तक टेलीकास्ट हो सकता है। कहा जा रहा है कि 'कॉफी विद करण' शो के दौरान प्रभास, राणा और राजामौली फिल्म से जुड़े कई बड़े खुलासे कर सकते हैं।
इस बात का कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन करण जौहर के लेटेस्ट ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है। करण जौहर ने ट्वीट में लिखा - 'वह लोग कॉफी विद करण का एपिसोड शूट करने आ रहे हैं। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्याशाली समझ रहा हूं। आज मैं गौरवान्वित कॉफी पिऊंगा..क्या आप गेस कर सकते हैं?'
5 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
- फोटो : File Photo
आपको बता दें, करण जौहर का 'कॉफी विद करण' का यह सीजन 6 है। इस सीजन में अभी तक कई स्टार आ चुके हैं जिसमें दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर के अलावा कई और स्टार्स के नाम शामिल है। अगर प्रभास इस शो का हिस्सा बनते हैं तो फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।