टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पति के बीच रिश्ते में खटास की खबरों की सुगबुगाहट काफी वक्त से आ रही थी। हालांकि मीडिया के सामने श्वेता तिवारी के अलावा उनके परिवार ने भी कभी इस मामले में खुलकर बात नहीं की। श्वेता और अभिनव के बीच अनबन की खबरों का उस वक्त खुलासा हुआ जब श्वेता ने पति के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस बीच ऐसी खबरें आईं की पलक के सौतेले पिता अभिनव ने उनके साथ मारपीट की। अब इस पूरे मामले पर पलक ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर दिल की बात कही। इस पोस्ट में पलक ने चार दीवारी में कैद उस कहानी को बताया जो उनकी मां श्वेता और वो लंबे वक्त से झेल रहे हैं।
सौतेले पिता के नाम श्वेता तिवारी की बेटी ने पोस्ट में किए 5 बड़े खुलासे, असलियत हिला देगी
पलक तिवारी ने लिखा- 'सबसे पहले तो मैं हर उस शख्स को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिसने अपनी फिक्र दिखाई और सपोर्ट किया। दूसरी बात यह कि मैं आपको संबोधित करते हुए अपनी सफाई में कुछ बातें साफ करना और कहना चाहती हूं। मीडिया के पास पुख्ता तथ्य नहीं है और कभी होंगे भी नहीं। मेरी मां नहीं बल्कि मैं पलक तिवारी कई मौकों पर घरेलू हिंसा का शिकार रही हूं, जिस दिन शिकायत दर्ज की गई यदि उस दिन को छोड़ दें तो उसने (सौतेले पिता) मेरी मां को नहीं मारा। पाठक होने के नाते यह बहुत आसान है कि आप इस बात को भूल जाते हैं कि बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है। मेरी मां ने अपनी दोनों शादियों में कितनी दृढ़ता और साहस दिखाया है।'
यह भी पढ़ें:- सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
पलक ने आगे लिखा- 'यह किसी का घर परिवार है जिसके बारे में आप लिख रहे हैं, किसी की जिंदगी है जिस पर आप चर्चा कर रहे हैं। आप में से कई खुशकिस्मत हैं जो कभी ऐसे बुरे घटनाक्रम का हिस्सा नहीं बने हैं, और इसलिए आपको कोई अधिकार नहीं है किसी की छवि पर कमेंट करने का, बातचीत करने का या अपने भेदभाव और अधूरी जानकारी भरे पेंट ब्रश से उसे रंगने का। यह घिनौने से भी घिनौना है और यह वो वक्त है जब मुझे मेरी मां के लिए खड़े होना चाहिए। वह सबसे मजबूत महिला हैं जिन्हें मैं जानती हूं। इन सबको छोड़ दें तो मैं इकलौती शख्स हूं जिसने उनके संघर्ष और हर दिन को चढ़ते और ढलते देखा है। ऐसे में सिर्फ मेरा ही बयान मायने रखता है।'
A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on
'अभिनव कोहली ने कभी भी मेरे साथ शारीरिक हिंसा नहीं की, मुझे कभी गलत ढंग से नहीं छुआ। इस स्तर का कुछ भी फैलाने से पहले या उस पर यकीन करने से पहले यह जरूरी है कि आप तथ्यों की सच्चाई जान लें कि आप बिना कुछ भी जाने आंख मूंदकर कुछ भी प्रकाशित किए जा रहे हैं। उसने लगातार अनुचित और परेशान करने वाली टिप्णियां कीं, जिनके बारे में सिर्फ मैं और मेरी मां ही जानते हैं। यदि कोई भी महिला जो जिंदगी के किसी भी दौर से गुजरी है उन्हें ये सब सुनकर बहुत शर्मिंदगी होगी और गुस्सा आएगा।'
यह भी पढ़ें:- श्वेता तिवारी के पहले पति को हुई बेटी की फिक्र, सौतेले पिता के मारपीट करने पर दिया ये बयान
'शब्द जो किसी भी महिला की इज्जत उतार सकते हैं, शब्द जो आप किसी भी पुरुष से सुन सकते हैं लेकिन अपने पिता से नहीं। सोशल मीडिया के जरिए हमारे बारे में चीजों को देखना, पढ़ना आपको सिर्फ हमारे संघर्ष के बारे में बता सकता है, लेकिन उन पर टिप्पणी करने के लिए काफी नहीं है। आज एक गौरवान्वित बेटी के तौर पर, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरी मां सबसे सम्मानित महिला हैं जिनसे मैं मिली हूं। जो अपने आप में ही काफी हैं।'
यह भी पढ़ें:- बेटे अभिनव कोहली की गिरफ्तारी पर भड़की श्वेता तिवारी की सास, बहू पर ही जड़े गंभीर आरोप