Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details

ओटीटी रिलीज: विजय देवरकोंडा लेंगे अंग्रेजों से लोहा, एक्शन अवतार में नजर आएंगे रजनी; इस हफ्ते क्या है खास?

Thu, 12 Nov 2026 07:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Nov 2026 07:29 AM IST
सार

  • इस हफ्ते ओटीटी पर रजनीकांत की नई फिल्म दस्तक देने वाली है। वहीं करीना कपूर भी अपनी फिल्म से हैरान करने वाली हैं।
  • 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर द डार्क' भी ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है।
  • 'रामायण' की रिलीज से यह हफ्ता पहले ही खास है। ऐसे में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज इसे और खास बना रही हैं। 

विज्ञापन
jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
ओटीटी दिस वीक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी पर इस हफ्ते साउथ की दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ शामिल है। जहां एक तरफ रजनी और विजय एक्शन करते दिखेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रियामणि एक थ्रिलर फिल्म लेकर आई हैं। इसके अलावा करण जौहर के बैनर तले शनाया कपूर भी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से डराने आ रही हैं। जानें इस हफ्ते क्या है खास?
विज्ञापन
Trending Videos

jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर 2
सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। इसने शानदार प्रदर्शन किया है। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 12 नवंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यह तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति भी कैमियो रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर द डार्क
यह एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें कुल छह एपिसोड हैं। इसका निर्देशन रीमा माया ने किया है। शनाया कपूर, दिविक शर्मा और मान्या ग्रोवर जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज 13 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसे करण जौहर ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है।
विज्ञापन

jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
रणबाली - फोटो : एक्स
रणबाली
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अदाकारी से सजी फिल्म 'रणबाली' 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें ब्रिटिश शासन और भारतीयों के बीच संघर्ष दिखाया गया है।

jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
दायरा - फोटो : सोशल मीडिया
दायरा
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी से सजी फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
पुष्पक विमानम - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पक विमानम
इस वीक की ओटीटी रिलीज लिस्ट में यह तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर सीरीज भी है। यह 12 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह तमिल, मलयालम और हिंदी में भी डब की गई है। इसके छह से आठ एपिसोड हैं। 'पुष्पक विमानम' में साईं रोनक लीड रोल में हैं। 

jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
पारिवारिक मनोरंजन - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक मनोरंजन
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' 13 नवंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है और निर्माता भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और एएजेड फिल्म्स हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक कुंवारे व्यक्ति (रंजन दुबे) के किरदार में हैं, जिनके घर में अदिति राव हैदरी एक हाउस मैनेजर (हेलेन) के रूप में आती हैं। इसके बाद कहानी में हास्य, उलझन और रहस्यों का सिलसिला शुरू होता है।

jailer 2 to ranabaali and Daayra what is special on ott this week know details
रैबिड्स इनवेजन - फोटो : सोशल मीडिया
रैबिड्स इनवेजन
यह एक एनिमेटेड सीरीज है। इस वीक यह रिलीज होने जा रही है। यह 09 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज शरारती खरगोश जैसे दिखने वाले एलियन जीवों के इर्द-गिर्द है। त्योहार की तैयारियों और व्यस्तता के बाद इस वीक बच्चों के साथ इस सीरीज का लुत्फ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed