एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। अब इस मामले पर श्वेता तिवारी के पहले पति और पलक के पिता राजा चौधरी का बयान आया है।
बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक जब इस बारे में राजा चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस बात से काफी परेशान हो गए हैं। राजा ने कहा- मुझे मीडिया के माध्यम से ही इस बारे में जानकारी मिली।'
3 of 6
बेटी के साथ राजा चौधरी व श्वेता तिवारी
राजा ने कहा- मैं अपनी बेटी पलक के संपर्क में हूं, आज सुबह ही मेरी बात हुई। उसने कहा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है , मै ठीक हूं। एक पिता के तौर पर मेरे लिए यह बहुत परेशान करने वाली बात है।'
सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
4 of 6
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli
- फोटो : social media
श्वेता अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को श्वेता पति राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधी। 2 साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
साल 2001 में श्वेता तिवारी टीवी की बहू के रूप में काफी फेमस हो चुकी थीं। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे।