टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता के किरदार से मशहूर हुईं दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। उनके चाहने वालों की संख्या भी लाखों में है। अब दिव्यांका के फैन ने उनके लिए ऐसा कुछ किया जिसे देख अभिनेत्री भी हैरान रह गईं।
फैंस की इस हरकत को देख हैरान रह गईं टीवी की ये बहू, सोशल मीडिया पर लिखा- 'जब मैंने पति को..'
दिव्यांका ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पूरा किस्सा बताया। उन्होंने लिखा- 'कल सुबह ट्रैवल करने के दौरान मैंने अपने पति को लिखा- मैं कितनी लकी हूं कि मुझे जिंदगी में इतना प्यार मिल रहा है। जरूर यह मेरे पिछले जन्म के अच्छे कर्म होंगे।'
दिव्यांका लिखती हैं कि 'शाम को मैं एक लड़की से मिली जिसने बगैर कहे बहुत कुछ बोल दिया। नहीं, मैं टैटू का समर्थन नहीं करती हूं लेकिन यह निजी पसंद है। इतना प्यार मिलने से मैं अभिभूत हूं। मैं इसके लायक हो भी सकती हूं और नहीं भी, लेकिन इतना प्यार मिलने से मुझे अहसास होता है कि सबकुछ अच्छा है।'
दिव्यांका ने आगे लिखा कि 'इस मौके के लिए धन्यवाद, जिनके लिए मेरे दिल में एक जगह है। मैं एक जानी मानी हस्ती हो सकती हूं लेकिन मैं इसे भूलती जा रही हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए शुक्रिया।'
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
टीवी के पॉपुलर कपल्स में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ हाल ही में अस्पताल में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी। सेलिब्रेशन्स के फोटोज भी दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसमें विवेक और उनका परिवार नजर आया।