{"_id":"61309ba98ebc3e7a0b493196","slug":"shehnaaz-gill-father-talked-to-her-daughter-after-sidharth-shukla-death-says-she-is-not-fine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla: सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज के पिता ने की बात, बोले- मेरी बेटी ठीक नहीं है...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज के पिता ने की बात, बोले- मेरी बेटी ठीक नहीं है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने हर किसी को सदमा दे दिया है। उनके फैंस अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके चहीते सितारे सिद्धार्थ अब इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं। सिद्धार्थ की अचानक हुई मौत ने मन में हजारों सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 40 साल की उम्र में एक हंसता खेलता स्वस्थ्य आदमी कैसे इस दुनिया से जा सकता है। वहीं फैंस को सिद्धार्थ के परिवार और उनके करीबी दोस्तों की भी चिंता हो रही है।
ठीक हालत में नहीं हैं शहनाज गिल
सिद्धार्थ की सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल हैं। शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते को हमेशा से एक रोमांटिक एंगल से ही देखा गया था और अब सब ये जानना चाह रहे हैं कि सिद्धार्थ के निधन पर शहनाज का क्या हाल है। हाल ही में एक चैनल से हुई बातचीत में शहनाज के पिता ने बताया है कि, 'मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, जो भी हुआ है वो यकीन नहीं हो रहा है'।
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ये पूछा गया कि क्या शहनाज से बात हो सकती है तो उनके पिता संतोक सिंह सुख ने कहा कि, 'मैंने शहनाज से बात की थी। वो ठीक नहीं है, मेरा बेटा शहबाज मुंबई के लिए निकल चुका है और कुछ समय बाद मैं भी निकलूंगा'। खबरों की मानें तो शहनाज को जैसे ही ये खबर मिली वो बिल्कुल बदहवास हो गई थीं। यहां तक कि उन्होंने आज की अपनी शूटिंग भी कैंसिल कर दी।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ और शहनाज पहली बार 'बिग बॉस 13' के सेट पर ही मिले थे और घर के अंदर उनकी गहरी दोस्ती हो गई थी। शहनाज तो सिद्धार्थ को अक्सर गले लगाती थीं और अपना प्यार भी खुलकर बरसाती थीं। एक बार सलमान ने शहनाज से पूछ लिया था कि क्या वो और सिद्धार्थ गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड हैं जिस पर शहनाज ने कहा था कि ऐसा नहीं हैं, लेकिन हमारे बीच कुछ तो है। इस पर सिद्धार्थ ने भी हामी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : Social Media
शो की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने भी सिद्धार्थ के निधन पर दुख जताया साथ ही उन्होंने लिखा कि, 'पता नहीं शहनाज पर क्या बीत रही होगी'। सभी जानते थे कि शहनाज और सिद्धार्थ एक दूसरे के बहुत करीबी थी। यहां तक कि बिग बॉस से निकलनें के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार रही थी। फैंस तो उन्हें सिडनाज बुलाते थे।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ ने कल रात में सोने से पहले कुछ दवाई ली थी और सुबह उनकी आंख ही नहीं खुली। इसके बाद जब उन्हें जल्दी जल्दी कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। सिद्धार्थ के निधन की खबर पर सलमान,अजय देवगन, कपिल शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने दुख जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।