फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन करने अस्पताल पहुंचे आसिम रियाज, बिग बॉस में मशहूर हुई थी दोनों की लड़ाई

Thu, 02 Sep 2021 03:19 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 02 Sep 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shuka Death: Asim Riaz At Cooper Hospital To Meet Late Actor’s Family
आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खासतौर से उन लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है, जो उनके बेहद करीबी थे। टीवी इंडस्ट्री के बड़े नाम जैसे विंदू दारा सिंह, हिमांशी खुराना, डॉली बिंद्रा और सौम्या टंडन जैसी टीवी सितारों ने सिद्धार्थ की मौत पर शोक जताया है। बिग बॉस हाउस में उनके साथ रह चुके लोग भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। एक्टर की मौत की खबर सुन कर उनके दोस्त कूपर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में अभिनेता और मॉडल आसीम रियाज के पहुंचने की खबर है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

Sidharth Shuka Death: Asim Riaz At Cooper Hospital To Meet Late Actor’s Family
आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस हाउस के शुरुआती दिनों में दोनों में अच्छी दोस्ती थी। लेकिन एक वक्त ऐसा आ गया जब दोनों की बात-बात पर लड़ाई होनी शुरु हो गई। कई बार तो सलमान ने दोनों को फटकार भी लगाई थी। शो के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। लेकिन जैसे ही आसीम रियाज के ये खबर लगी वह भी हैरान रह गए और तुरंत अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने अस्पताल पहुंच गए।
Sidharth Shuka Death: Asim Riaz At Cooper Hospital To Meet Late Actor’s Family
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter
बिग बॉस के शो में भाई से दुश्मन बने आसीम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शोक संदेश लिखा है। आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर लिखा है, 'भाई तुमसे जन्नत में मिलूंगा. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे...' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asim Riaz 👑 (@asimriaz77.official)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shuka Death: Asim Riaz At Cooper Hospital To Meet Late Actor’s Family
Asim Riaz,Siddharth Shukla - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती चर्चा में रहती थी। दोनों को यारों का यार कहा जाता था। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों दोस्त में ऐसी दरार आई कि दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। इस बात से सिद्धार्थ शुक्ला आहत हो गए थे। शो के फाइनल में दोनों  एक दूसरे के आमने सामने खड़े थे। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला इस शो के विजेता बन गए। 

विज्ञापन
Sidharth Shuka Death: Asim Riaz At Cooper Hospital To Meet Late Actor’s Family
Asim and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

शो से बाहर आने के बाद जहां शहनाज कई बार सिद्धार्थ के साथ दिखाई दीं लेकिन आसिम कभी नहीं दिखे। शो में सिद्धार्थ ने आसिम को बाहर देख लेने की भी धमकी दी थी। आज अपने दोस्त सिद्धार्थ को आसिम बहुत याद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed