शायद ही कोई होगा जिसे शाका लाका बूम बूम याद नहीं होगा। संजू औऱ उसकी मैजिक पेंसिल कोई कैसे भूल सकता है। संजू अपना वही मैजिक लेकर लौट रहा है।
टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी
सीरियल में संजू का किरदार निभावे वाले किंशुक वैद्य 10 साल छोटो पर्दे पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं। बस इस बार उनके साथ उनकी मैजिक पेंसिल नही होगी। वो इसलिए क्योंकि किंशुक को नया सीरियल ऑफर हुआ है।
टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी
किंशुक नए सीरियल एक रिश्ता साझेदारी का से वापसी कर रहे हैं। संजू अपनी वापसी को लेकर बहुत उत्सुक भी हैं। उन्होंने अपने दर्शकों के लिए खास बात कही है।
टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी
किंशुक ने कहा है, ''टीवी हमेशा से मेरा पहला प्यार रहा है। मुझे पता था मैं पढ़ाई पूरी करने के बाद टीवी पर जरूर लौटूंगा। इस बीच मुझे कई सीरियल ऑफर हुए लेकिन मैं कुछ ऐसा लेना चाहता था जो मुझे दिलचस्प लगे।'' यही नहीं, उन्होंने दर्शकों से एक गुजारिश भी की है।
टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी
किंशुक ने बयान दिया,''मुझे शो का कॉनसेप्ट अच्छा लगा इसलिए जब मेरे पास ऑफर आया तो पीछे मुड़ करदेखने का सवाल ही नहीं था। मैं 10 साल बाद टीवी पर काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग अपना प्यार बरसाएंगे और मुझे वैसे ही अपनाएंगे जैसे संजू के किरदार में अपनाया था।'