अकसर ऐसा होता है कि सितारे पर्दे पर रोमांस करते करते असल जिंदगी में भी प्यार कर बैठते हैं। खासकर छोटे पर्दे पर ऐसी कई जोड़ियां हैं जो रील से रियल लाइफ कपल बने। इस नए जोड़े को देखकर भी कुछ ऐसा ही लगता है।
अविका-मनीष का खास फोटोशूट
सीरियल ससुराल सिमर का के रोली और सिद्धांत यानी अविका गौड़ और मनीष राएसंघानी के बीच भी खिचड़ी पकती नजर आ रही है। अविका 18 साल की हैं और मनीष 32 साल के। हालांकि उनकी तरफ से इस बात की कोई पुष्टी नहीं हुई है कि वो दोनों डेट कर रहे हैं लेकिन तस्वीरें देख कर तो कुछ ऐसा ही लगता है।
अविका-मनीष का खास फोटोशूट
अविका और मनीष ने हाल ही में ये फोटोशूट कराया और सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, पर्दे के पीछे भी इनकी जोड़ी का कमाल साफ दिख रहा है।
अविका-मनीष का खास फोटोशूट
सीरियल में हमेशा साड़ी-सूट में दिखने वाली अविका ने इस शूट में छोटे कपड़े पहने हैं। वे स्कर्ट, ड्रेस कोट और डांग्री में काफी स्मार्ट लग रही हैं।
अविका-मनीष का खास फोटोशूट
वहीं मनीष का पहनावा भी काफी फंकी है। दोनों ही इस नए अवतार में बहुत जम रहे हैं। इन्हें देख कर तो कई भी बता देगा कि इनके बीच कितनी प्यार है। इसके अलावा भी इनके हाथ एक बड़ी सफलता लगी है।