बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि सपना मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। केवल सपना चौधरी ही नहीं बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट ने हाल ही में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा है।
2 of 6
shilpa shinde
- फोटो : file photo
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने पिछले ही महीने यानी फरवरी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है।शिल्पा शिंदे ने कई टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान भाबीजी घर पर हैं सीरियल से मिली। सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा को ये सीरियल छोड़ना पड़ा था। करीब दो साल बाद उन्होंने टीवी पर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 से वापसी की थी। शिल्पा ये शो अपने नाम करने में कामयाब रही थीं।
3 of 6
arshi khan
- फोटो : file photo
'आवाम' की फेवरेट अर्शी खान भी नए सफर पर निकल पड़ी हैं। अर्शी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें मुंबई प्रदेश माइनरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। कांग्रेस में शामिल होने पर अर्शी खान ने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं। जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है।'
4 of 6
Manoj Tiwari
- फोटो : file photo
भोजपुरी एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने साल 2010 में बिग बॉस में हिस्सा लिया था। साल 2009 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2014 में मनोज तिवारी बीजेपी की ओर से चुनाव में खड़े हुए और जीत हासिल की। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद सदस्य हैं।
5 of 6
sreesanth
- फोटो : file photo
विवादों में रहने वाले क्रिकेटर श्रीसंत ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया था लेकिन उससे पहले वो बीजेपी की सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2016 में श्रीसंत ने बीजेपी ज्वाइन किया। वो केरल विधानसभा चुनाव में खड़े हुए लेकिन हार का सामना करना पड़ा।