लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के सितारों का राजनीति में आने का सिलसिला सा चल पड़ा है। शिल्पा शिंदे, मौसमी चटर्जी, सपना चौधरी और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्शी खान ने राजनीति में कदम रखा है। अर्शी खान ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। शनिवार को अर्शी खान भोपाल में थीं जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की।
2 of 5
arshi khan
- फोटो : file photo
कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर अर्शी खान ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं बल्कि कांग्रेस ने उन्हें ज्वाइन किया है। अर्शी भोपाल की रहने वाली हैं ऐसे में उन्होंने बताया कि भोपाल लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार होगा उसके लिए वो चुनाव प्रचार करेंगी। अर्शी ने कहा कि चुनाव में वो महिलाओं से जुड़े मुद्दे, बेरोजगारी और तीन तलाक पर काम करेंगी।
3 of 5
arshi khan
- फोटो : file photo
अर्शी ने बताया कि जल्द ही उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर वो पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगी। जब अर्शी खान से शिवसेना के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना की गहरी पकड़ है। ऐसे में उससे दुश्मनी कैसे ले सकते हैं।
4 of 5
arshi khan
- फोटो : file photo
अर्शी को कांग्रेस पार्टी में बड़ा पद दिया गया है। उन्हें मुंबई प्रदेश माइनरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। कांग्रेस में शामिल होने पर अर्शी खान ने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं। जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है।'
5 of 5
arshi khan
- फोटो : file photo
अर्शी ने कहा कि 'देश के लिए काम करना और अपना बेस्ट देना महत्वपूर्ण है।' उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस माहौल से लोगों के बीच डर पैदा हो रहा है।