फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के सामने ही श्रीसंथ की पत्नी ने सुरभि के भाई को लगाई लताड़, बोलीं- 'वो खेलने नहीं लड़ने आई है'

Sat, 08 Dec 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 fight beteween sreesanth wife and surbhi rana brother
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे ही घर का रोमांच बढ़ता जा रहा है। घर में रोज कोई ना कोई विवाद खड़ा ही हो रहा है। बात इतनी बढ़ गई कि शो में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी देवी और सुरभि राणा के भाई को बुलाना पड़ा। लेकिन बात को समझने के बजाय ये दोनों ही आपस में भिड़ गए...आइए देखते हैं यह वीडियो.. 

bigg boss 12 fight beteween sreesanth wife and surbhi rana brother
bigg boss - फोटो : bigg boss

दरअसल, बिग बॉस घर में ही नहीं बाहर भी कंटेस्टेंट के साथ जमकर खेल रहा है। ऐसे में खेल को और भी पेचीदा बनाने के लिए शो में करणवीर बोहरा की पत्नी के साथ-साथ श्रीसंथ की भी पत्नी और सुरभि राणा के भाई को शो में बुलाया गया। इन तीनों में अपने-अपने कंटेस्टेंट को बचाने की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता के संचालक सलमान खान थे जो यह सब करवा रहे थे। 



 

bigg boss 12 fight beteween sreesanth wife and surbhi rana brother
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस के प्रोमो में साफ देखने को मिल रहा है कि कैसे सुरभि के भाई अपनी बहन को बचाते दिख रहे हैं तो वहीं श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी कोई कम कसर नहीं छोड़ी। भुवनेश्वरी ने पति श्रीसंथ का बचाव करते हुए सुरभि के भाई पर लगातार निशाना साधा। ऐसे में सुरभि के भाई अपनी बहन को किसी भी तरह से गलत मानने को राजी ही नहीं हुए। उन्होंने कहा 'मैंने अपनी बहन को बिग बॉस में एक विस्फोटक बनाकर भेजा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 fight beteween sreesanth wife and surbhi rana brother
bigg boss - फोटो : bigg boss

वहीं, इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में करणवीर की पत्नी टीजे भी मौजूद थीं जो सुरभि को ही गलत बता रही थीं। ऐसे में सलमान यह सारा नजारा देख रहे थे और बीच-बीच में सुरभि के भाई को ही कहीं ना कहीं गलत ठहरा रहे थे। बता दें कि आज घर में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। वह अपनी अपकमिंग फिल्म माउली की प्रमोशन करते दिखेंगे और इस दौरान वह सलमान के साथ मिलकर दर्शकों को खूब हसाएंगे भी। 


विज्ञापन
bigg boss 12 fight beteween sreesanth wife and surbhi rana brother
bigg boss - फोटो : bigg boss

आखिर में आपको बता दें कि इस बार भी घरवालों को बड़ा झटका तब लगेगा जब उन्हें यह पता चलेगा कि आज भी घर से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर होंगे। इसका सीधा सा मतलब है कि बिग बॉस में एक बार फिर डबल एविक्शन राउंड होगा। बता दें कि द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, जसलीन और मेघा को आज अपना सामान पैक कर घर छोड़कर जाना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed