अमिताभ बच्चन का चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 12 अपने खेल से दर्शकों को अंतिम पल तक बांधे रखने में कामयाब रहता है। अब इस सीजन की चौथी करोड़पति मिल गई हैं जिनका नाम डॉ नेहा शर्मा है। खास बात ये है कि अभी तक चारों करोड़पति महिलाएं ही हैं।
KBC 12: डॉ नेहा शाह बनीं सीजन की चौथी करोड़पति, शो में अमिताभ बच्चन संग जमकर किया फ्लर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो साझा किया है जिसमें सीजन की चौथी करोड़पति डॉ नेहा शाह का एलान किया जा रहा है। हॉट सीट पर बैठीं नेहा अमिताभ बच्चन से जमकर फ्लर्ट करती हैं। वह बिल्कुल भी नर्वस नहीं होतीं। उनकी बातें सुनकर अमिताभ भी हैरान रह जाते हैं।
वीडियो की शुरुआत में नेहा गाना गाती हैं, ‘जिसका मुझे था इंतजार वो घड़ी आ गई’। इसके बाद अमिताभ बच्चन नेहा से पूछते हैं कि 'आप ये जो गाना गा रही हैं, आपने अपने ‘उनके’ के लिए तैयार किया होगा?' तो नेहा कहती हैं कि 'सर वो आप हो जाओ ना?' आगे अमिताभ कहते हैं, 'हमारा तो हो गया है।' नेहा पलटकर कहती हैं, 'सर थोड़ा रुक जाते ना'।
प्रोमो में अमिताभ बच्चन एलान करते हैं कि नेहा शाह एक करोड़ रुपये जीत गई हैं। बिग बी कहते हैं कि 'रोमांटिक एंगल चल रहा है हमारा।' आगे वह 16वां प्रश्न सात करोड़ के लिए पूछते हैं। सात करोड़ का सवाल आते ही नेहा कहती हैं कि 'मेरा ध्यान आप पर ज्यादा है।' वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि नेहा सात करोड़ जीत पाती हैं या नहीं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
अब यह एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही पता चल पाएगा। चैनल ने अभी तक इस एपिसोड के प्रसारण की तारीख नहीं बताई है। गौरतलब है कि इससे पहले स्कूल टीचर अनुपा दास, कम्युनिकेशन मैनेजर नाजिया नसीम और आईपीएस मोहिता शर्मा एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं।
माता-पिता के साथ छह महीने बिताकर सपनों के शहर मुंबई लौटे आयुष्मान, होने जा रहा इस बड़े धमाके का एलान