फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: मेकर्स ने इस कंटेस्टेंट को दिखाया बाहर का रास्ता, फैंस को भी नहीं आ रहा यकीन

Mon, 04 Jan 2021 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 rahul mahajan evicted from the house as per reports
अर्शी खान, राहुल महाजन, सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई है। रविवार प्रसारित एपिसोड में सलमान ने बताया कि इस हफ्ते विकास गुप्ता और राखी सावंत सुरक्षित हैं। ऐसे में अब बाकी कंटेस्टेंट के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। तो चलिए बताते हैं कि आखिर कौन सा कंटेस्टेंट एविक्ट हो जाएगा।

Bigg boss 14 rahul mahajan evicted from the house as per reports
राहुल महाजन - फोटो : कलर्स टीवी

घर में क्रिसमस और नए साल का माहौल देखने को मिला। इस वजह से किसी घरवाले को रविवार को बाहर नहीं किया गया लेकिन सोमवार को एविक्शन प्रसारित होगा। द खबरी के मुताबिक, राहुल महाजन घर से बाहर होंगे। राहुल इस हफ्ते कप्तान बने थे। ऐसे उनके बेघर होने से सवाल उठ रहे हैं।

Bigg boss 14 rahul mahajan evicted from the house as per reports
सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

कई यूजर्स ने बिग बॉस के इस फैसले को गलत बताया है। यूजर्स का कहना है कि सोनाली फोगाट घर में अभी तक कुछ करती नजर नहीं आईं जबकि राहुल महाजन अच्छा खेल रहे थे। एक यूजर ने लिखा कि क्या सोनाली का चैनल के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट है। कम वोटों के बावजूद वह घर में हैं। पब्लिक के वोटों का कोई मतलब ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 rahul mahajan evicted from the house as per reports
राहुल महाजन, राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

हाल ही में घर के बाहर भी अच्छे दोस्त रहे राहुल महाजन और राखी सावंत के बीच भी झगड़ा देखा गया। लेकिन इस झगड़े में लोगों को राहुल महाजन के द्वारा राखी को कहे गए कुछ शब्द पसंद नहीं आए। जिसके चलते उन्होंने राहुल को जमकर खरी- खोटी सुनाई। इस पूरे झगड़े की शुरुआत एक गलतफहमी से हुई थी। जो देखते ही देखते काफी ज्यादा बढ़ गई। दरअसल राहुल महाजन गार्डन एरिया में विकास गुप्ता के साथ बैठे हुए थे। उन्होंने वहां कंपनी के लिए राखी सावंत को अपने पास बुलाया। लेकिन राखी ने विकास गुप्ता और राहुल के बीच हो रही बातचीत को गलत समझ लिया और राहुल पर चिल्लाना शुरू कर दिया। राहुल ने राखी को समझाने की कोशिश की लेकिन वो लगातार चिल्लाती रहीं।

विज्ञापन
Bigg boss 14 rahul mahajan evicted from the house as per reports
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

बता दें कि राखी सावंत, राहुल महाजन को काफी अच्छा दोस्त बताती आई हैं। लेकिन उनके बीच का ये झगड़ा देखने के बाद लग रहा है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। राखी सावंत और राहुल महाजन की कुछ दिन पहले ही शो में एंट्री हुई है। ये दोनों बिग बॉस में चैलेंजर्स के रूप में आए हैं। राखी और राहुल के अलावा अर्शी खान, विकास गुप्ता और मनु पंजाबी भी शो में आए। इनमें से मनु पंजाबी एविक्ट हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed