फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: अमिताभ बच्चन के शो के पहले कंटेस्टेंट बनें ज्ञान राज, पीएम मोदी से है खास कनेक्शन

Mon, 23 Aug 2021 11:02 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 23 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 Gyan Raj becomes first contestant of Amitabh Bachchan show special connection with PM Modi
ज्ञान राज-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 13) के 13वें सीजन का आगाज आज यानी 23 अगस्त से हो चुका है।  इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आए। इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया।  शो के इस सीजन में काफी बदलाव किए गए हैं। बता दें कि इसमें ऑडियन्स पोल लाइफलाइन फिर देखने को मिलेगी, जिसे कोरोना महामारी की वजह से हटा दिया गया था।



शो के शुरू में न क्रम न भ्रम कहते हुए अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से कहा है कि फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की जगह अब कंटेस्टेंट्स को सिर्फ तीन सवालों का सही जवाब देना होगा।  केबीसी 13 में पूछे गए तीन सवालों का सही और जल्द जवाब देकर झारखंड के ‘साइंस टीचर’ ज्ञान राज को अमिताभ बच्चन के सा मने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला।

KBC 13 Gyan Raj becomes first contestant of Amitabh Bachchan show special connection with PM Modi
कौन बनेगा करोड़पति 13

बता दें कि ज्ञान राज ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी ना कर अपने गांव के बच्चों के लिए कुछ करने का फैसला लिया।  यहां वह साइंस के टीचर बन गए। ज्ञान राज एक ऐसे युवा साइंटिस्ट हैं, जिन्हें रोबोटिक्स में काफी दिलचस्पी है। 

KBC 13 Gyan Raj becomes first contestant of Amitabh Bachchan show special connection with PM Modi
कौन बनेगा करोड़पति

इसके साथ ही वह पीएम नरेंद्र मोदी की प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर कमेटी के सदस्य हैं, जो पानी के साथ-साथ कई समस्याओं का हल ढूंढने का काम करते हैं। शो में आने के बाद ज्ञान राज ने कहा कि 12वीं की परीक्षा के बाद उन्हें इसरो में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन इस दौरान उनकी मां को ब्रेन हेमरेज हो गया और इस वजह से वह इसरो से नहीं जुड़ पाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Gyan Raj becomes first contestant of Amitabh Bachchan show special connection with PM Modi
केबीसी - फोटो : अमर उजाला

ज्ञान राज कहते हैं कि उन्हें इसरो में शामिल न होने का गम नहीं है, क्योंकि आज उन्होंने अपने स्कूल में बच्चों को ऐसी शिक्षा दी है कि वहां से कई ज्ञान राज को इसरो द्वारा बुलावा आ रहा है। यह बातें सुनकर अमिताभ बच्चन ज्ञान राज से काफी प्रभावित नजर आए। 

विज्ञापन
KBC 13 Gyan Raj becomes first contestant of Amitabh Bachchan show special connection with PM Modi
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2000 में हुई शो की शुरुआत
‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का रजिस्ट्रेशन इस साल मई से शुरू हुआ था। 20 साल पहले 2000 में शुरू हुए इस शो को पहले सीजन से ही मेगास्टार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। सिर्फ सीजन 3 को उनकी जगह शाहरुख खान ने होस्ट किया था। लेकिन, किंग खान इस शो में अपना जादू नहीं चला सके। ऐसे में शो की टीआरपी में गिरावट के चलते बिग बी ही लगातार इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed