फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग के सामने खुलेगा प्रेरणा का सबसे बड़ा राज, पलट जाएगी कहानी

Fri, 29 Mar 2019 12:29 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 29 Mar 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna revealed about her pregnancy to Anurag Basu
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' (Kasautii Zindagii Kay) में प्रेरणा और कोमोलिका के बीच जबरदस्त टकरार चल रही है। कोमोलिका प्रेरणा को घर से निकलवाने की हर कोशिश कर रही है तो वहीं प्रेरणा कोमोलिका की हर कोशिश पर पानी फेर रही है। आजकल सीरियल में होली सेलिब्रेशन दिखाया जा रहा है। इस बीच कोमोलिका प्रेरणा को ठंडाई में मिलाकर भांग पिला देती है। भांग के नशे में प्रेरणा अनुराग के सामने उस बात का खुलासा करेगी जिसे उसने अब तक सबसे छुपाकर रखा था। 

Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna revealed about her pregnancy to Anurag Basu
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

इस शो का एक प्रोमो सामने आया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि प्रेरणा अनुराग को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बता देगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अब अनुराग का अगला कदम क्या होगा। खास बात यह है कि कोमोलिका ने जो भांग का गिलास प्रेरणा के लिए रखा था उसे अनुराग ने भी पिया था। ऐसे में भांग का असर प्रेरणा और अनुराग दोनों पर है।

Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna revealed about her pregnancy to Anurag Basu
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रेरणा जब अनुराग को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताती है तो उसका क्या रिएक्शन होगा। फिलहाल सीरियल में कोमोलिका और प्रेरणा की टकरार दर्शकों को काफी रास आ रही है। पहले 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल टॉप 10 से बाहर था। वहीं इस शो ने कुछ दिन पहले टॉप 10 में जगह बनाई और पिछले हफ्ते की टीआरपी में टॉप 5 में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna revealed about her pregnancy to Anurag Basu
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

पिछले हफ्ते 'कसौटी जिंदगी की 2' चौथे नंबर पर रहा। ऐसे में इतना तो तय है कि फैंस को 'कसौटी' में चल रहा ट्रैक पसंद आ रहा है। इस सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इस रोल के लिए हाल ही में हिना खान बेस्ट एक्ट्रेस निगेटिव रोल का 'इंडियन टेली अवॉर्ड' जीत चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि हिना और एरिका के बीच कैट फाइट चल रही है। इस पूरे मामले पर अब हिना खान ने चुप्पी तोड़ी है। हिना खान ने खुद बताया कि उनका और एरिका का रिश्ता आखिर कैसा है?

विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Prerna revealed about her pregnancy to Anurag Basu
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

हिना खान (Hina Khan) ने इस बात का खुलासा हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में किया। इस इंटरव्यू में हिना खान से इस खबर के पीछे की सच्चाई पूछी गई तो उन्होंने इसे झूठा बताया। हिना ने कहा - 'एरिका अच्छी लड़की है। मैं केवल 2-3 महीनों से ही उसे जानती हूं। जब भी मैं और वो सेट पर होते हैं तो बहुत बातें होती हैं। इन सब बातों के बावजूद भी वो मेरी दोस्त नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed