{"_id":"5c9c7f11bdec22141f00eb28","slug":"ishqbaaz-actress-shared-her-baby-bump-photo-after-baby-shower-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौम्या टंडन के बाद टीवी की ये एक्ट्रेस बनने जा रही हैं मां, बेबी शॉवर की सामने आई तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सौम्या टंडन के बाद टीवी की ये एक्ट्रेस बनने जा रही हैं मां, बेबी शॉवर की सामने आई तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Navina Bole
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो 'इश्कबाज' की एक्ट्रेस नवीना बोले की इन दिनों खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीरों के अनुसार नवीना बोले के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है।
2 of 5
Navina Bole
- फोटो : social media
जी हां, नवीना बोले प्रेग्नेंसी के दिनों से गुजर रही हैं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आया। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में नवीना बोले का बेबी शॉवर हुआ। इस खास मौके पर उनके पति करनजीत ने करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के लिए सरप्राइज पार्टी रखी।
नवीना बोले ने जिन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया वह सभी तस्वीरें इसी पार्टी की हैं। बताया जा रहा है कि उनकी बेबी शॉवर पार्टी में छोटे पर्दे के कई सितारे नजर आए। इन सभी ने पार्टी में काफी मस्ती की। बेबी शॉवर पार्टी की तस्वीरों को नवीना बोले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। पिंक ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
आपको बता दें कि हाल ही मेें टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी मां बनी हैं। खबरों की मानें तो नवीना और करणजीत की मुलाकात एक जीम में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दिनों ने साल 2017 में शादी कर ली।
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के अलावा नवीना बोले कई टीवी शो कर चुकी हैं। वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'मिले जब हम तुम', 'जीनी और जूजू' , 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', जैसे कई हिट सीरियल में भी नजर चुकी हैं। गौरतलब है कि 'इश्कबाज' में उनका नेगेटिव किरदार था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।