{"_id":"5c9dcadfbdec221445022448","slug":"juhi-parmar-share-her-death-experience-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 दिन पहले जिंदगी और मौत से जूझ रही थी ये एक्ट्रेस, अब बोलीं- बेटी के लिए भगवान से लड़कर वापस आई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
8 दिन पहले जिंदगी और मौत से जूझ रही थी ये एक्ट्रेस, अब बोलीं- बेटी के लिए भगवान से लड़कर वापस आई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
juhi parmar
Link Copied
टीवी की पॉपुलर एकट्रेस और बिग बॉस की विनर रह चुकीं जूही परमार एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं । हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देख फैंस हैरान रह गए । दरअसल, जूही मौत को मात देकर वापस लौटी हैं । होली वाली रात को जूही के साथ जो कुछ हुआ, वो सब उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया ।
Trending Videos
2 of 6
juhi parmar
जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, '21 मार्च यानी होली वाली रात को मेरी तबीयत खराब हो गई। उस समय मैं अपनी दोस्त आशका गोराडिया के घर पर थी । वो मुझे अस्पताल लेकर गई। मैं सांस नहीं ले पा रही थी लेकिन मेरी सारी रिपोर्ट्स ठीक थीं। मुझे लग रहा था कि मेरा दम घुट रहा है और मैं अगले पांच मिनट भी जिंदा नहीं रह पाऊंगी।'
3 of 6
juhi parmar
'मैंने अपनी दोस्त को कहा कि मेरी बेटी समायरा का ख्याल रखना। तभी मैंने यह एक्सपीरियंस किया कि मेरी पूरी जिंदगी आंखों के सामने आ गई है। मुझे लगा कि सब मुझसे दूर जा रहे हैं और तब मैंने भगवान से बात की। मुझे लगा मेरी आत्मा जा रही है लेकिन मैं यह नहीं होने दे सकती थी क्योंकि मैं अपनी बेटी के साथ ऐसा नहीं कर सकती।'
'मैंने उस पल भगवान से बात की और उनसे उस समय के लिए माफी मांगी जब मैंने अपनी लाइफ को महत्व नहीं दिया। उस पल के लिए माफी मांगी जब मैं आभारी नहीं रही। मैं माफी मांगती हूं लेकिन प्लीज मुझे मेरी बेटी के लिए जीने दो। मैं बहुत स्ट्रॉन्ग महिला हूं, लेकिन हम स्ट्रॉन्ग महिला के पास दिल होता है जो कई बार दुखता है।'
विज्ञापन
5 of 6
Juhi Parmar
- फोटो : Youtube still
'मेरा भी कई बार दिल दुखा है लेकिन उस पल में मुझे ना अपने तलाक का ख्याल आया, ना सिंगल पैरेंट होने का, ना अपनी जिंदगी की परेशानियों का बारे में। मैं उस समय में जो कुछ भी देख सकती थी वो था मेरी बेटी का चेहरा और जिंदा रहने की इच्छा। उस समय मुझे एहसास हुआ कि हम कितने छोटे हैं और अपनी परेशानियों को कितना बड़ा बना देते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।