सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 की तैयारी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी है। अमिताभ अब तक इस शो के सात सीजन होस्ट कर चुके हैं। इस साल वह शो का आठवां सीजन होस्ट करते दिखेंगे।
लोगों को फिर 'करोड़पति' बनाएंगे अमिताभ, ब्लॉग से हुआ सीजन 11 पर बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी देते हुए बिग बी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर बताया कि केबीसी सीजन 11 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके लिए वह एक और साल के लिए परिचय, सिस्टम, नए इनपुट को सीखना, अभ्यास और भी कई तैयारी में हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस शो की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी और अब वर्ष 2019 चल रहा है। गौरतलब है कि बिग बी ने इसी शो से छोटे परदे पर दस्तक दी थी।
देश की जनता ने बिग बी के इस गेम शो को खूब सराहा और आज भी यह शो घर-घर में हिट साबित हो रहा है। इससे पहले इसी साल फरवरी के महीने में बिग बी ने इस संदर्भ में एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था 'आदर आदाब अभिनंदन आभार ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूं। इस वर्ष 2019 का नया अभियान कौन बनेगा करोड़पति। बहुत जल्द आपके घरों में।'
T 3089 - आदर आदाब अभिनंदन आभार ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूँ , इस वर्ष २०१९ का नया अभियान ... कौन बनेगा करोड़पति ... KBC !!🙏🙏❤️❤️🤗🤗🌹🌹
बहुत जल्द आपके घरों में !! pic.twitter.com/mzeLj36Wfh
बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि उन्हें हाल ही में फिल्म बदला में देखा गया था। फिल्म में एक बार फिर उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आई थीं। इससे पहले यह जोड़ी पिंक में देखी गई थी। इसके अलावा अमिताभ एक और बड़ी फिल्म में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे।