फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devoleena Bhattacharjee Birthday: इस सीरियल ने दिलाई देवोलीना भट्टाचार्य को बड़ी पहचान, 'गोपी बहू' बनकर जीता था दिल

Sat, 22 Aug 2020 09:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 22 Aug 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee Birthday Special know unknown facts about her
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना भट्टाचार्य टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपना जन्मदिन 22 अगस्त को मनाती हैं। देवोलीना भट्टाचार्य ने लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। वह गोपी बहू के नाम से आज भी घर-घर में मशहूर हैं। देवोलीना भट्टाचार्य के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी और करियर की जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Devoleena Bhattacharjee Birthday Special know unknown facts about her
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : amar ujala, mumbai

देवोलीना भट्टाचार्य का जन्म 22 अगस्त साल 1985 को असम के एक बंगाली परिवार में हुए था। उनकी शुरुआती पढ़ाई असम से ही हुई है। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। देवोलीना भट्टाचार्य ने शुरुआत में ज्वेलरी डिजाइन के तौर काम किया था। वह छोटे पर्दे पर पहली बार रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 2 में नजर आई थीं। 

Devoleena Bhattacharjee Birthday Special know unknown facts about her
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : twitter

इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने अभिनय का सफर साल 2011 में शुरू किया था। उन्होंने 2011 में टीवी सीरियल सवारे सबके सपने प्रीतो में डेब्यू किया था। इसके ठीक एक साल बाद देवोलीना भट्टाचार्य के करियर में सबसे अहम मोड़ आया जब उन्हें छोटे पर्दे का सबसे चर्चित सीरियल साथ निभाना साथिया में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल का हिस्सा वह साल 2012 में बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee Birthday Special know unknown facts about her
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram

साथ निभाना साथिया में देवोलीना भट्टाचार्य ने जिया मानेक को रिप्लेस किया था। इस सीरियल में वह मुख्य भूमिका में थीं। साथ निभाना साथिया में देवोलीना भट्टाचार्य ने करीब पांच सालों तक काम किया और वह घर-घर में गोपी बहू के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने दीया और बाती, ये हैं मोहब्बतें और लाल इश्क सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया।

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee Birthday Special know unknown facts about her
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : twitter

पिछले साल देवोलीना भट्टाचार्य छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्स बनीं। इस शो में रहते हुए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन स्वास्थ्य परेशानी के चलते उन्हें यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली देवोलीना भट्टाचार्य कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। वो इंडियन टेली अवॉर्ड, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड और जी गोल्ड अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 

पढ़ें: इन पांच अभिनेत्रियों ने सलमान खान के साथ शुरू किया था करियर, लेकिन नहीं बना पाईं खास पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed