फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजराज राव ने दिखाया अपना एक और हुनर, इस टीवी शो का प्रोमो शूट करके बने निर्देशक

Fri, 21 Aug 2020 08:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 21 Aug 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Actor Gajraj Rao Turns Director For India Wali Maa TV Serial Starring Sucheeta Trivedi
गजराज राव - फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ अभिनेता गजराज राव अभिनेता से अब निर्देशक भी बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने कोई फिल्म निर्देशित नहीं की है, बल्कि उन्होंने निर्देशित किया है टीवी पर आने वाला धारावाहिक 'इंडिया वाली मां' का एक प्रोमो वीडियो। और इस प्रोमो वीडियो की खास बात यह रही है कि जिस वक्त गजराज ने इस वीडियो को शूट किया, उस वक्त वह सेट पर मौजूद नहीं थे। गजराज अपने घर में थे और उन्होंने वीडियो कॉल पर कलाकारों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए यह वीडियो निर्देशित किया है।
Actor Gajraj Rao Turns Director For India Wali Maa TV Serial Starring Sucheeta Trivedi
Gajraj Rao - फोटो : file photo

देश में जब कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया तब लोगों के बीच कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए अभिनेताओं ने कई वीडियो बनाए। कई गायकों ने गीत गाए और निर्देशकों ने पटकथा लिख कर अपने घर बैठे उन पटकथाओं के आधार पर कलाकारों से काम करवाया। इसलिए, ऑनलाइन निर्देशन करना कोई नई बात तो नहीं रही है। लेकिन, एक टीवी शो का प्रोमो शूट करना जरूर नई बात है।

Actor Gajraj Rao Turns Director For India Wali Maa TV Serial Starring Sucheeta Trivedi
सुचिता त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

गजराज के काम करने के तरीके के बारे में इस शो में मां की भूमिका निभा रही अभिनेत्री सुचिता त्रिवेदी ने जानकारी दी। इस प्रोमो पर काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए सुचिता ने कहा, 'यह पहली बार मैंने देखा है कि किसी शो के प्रोमो को ऑनलाइन शूट किया गया हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Gajraj Rao Turns Director For India Wali Maa TV Serial Starring Sucheeta Trivedi
सुचिता त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

आगे उन्होंने कहा, 'जिस तरह से गजराज ने इसे किया है वह बहुत ही बेहतरीन रहा। उन्होंने हमें बहुत अच्छे तरीके से दिशा निर्देश दिए और वीडियो कॉल पर ही पूरे क्रू के साथ यह वीडियो शूट कर दिया। बेशक हमें यह तरीका लंबे समय तक याद रहने वाला है। उन्होंने हमें कैमरे का एंगल, हमारी पोशाकें, चेहरे के हाव भाव और संवाद बोलने के तरीके को खूब अच्छे से बताया।'

विज्ञापन
Actor Gajraj Rao Turns Director For India Wali Maa TV Serial Starring Sucheeta Trivedi
लूटकेस - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का यह शो आजकल की मां के उसके बेटे के साथ संबंधों के बारे में बताता है। शो में बताया गया है कि आजकल के बच्चे अपनी ही दुनिया में खोए हुए हैं जबकि मां को आज भी उनकी कितनी फिक्र रहती है? गजराज का निर्देशित किया हुआ इस शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। हाल ही में गजराज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'लूटकेस' में कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज के साथ देखा गया है।

पढ़ें: कोरोना संक्रमित हुईं भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा, वीडियो साझा कर कहा- 'दुआओं की बहुत जरूरत है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed