टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो पहले ही दिन से ही दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन कर रहा है। इस बार यह शो जंगल थीम पर आधारित है। ऐसे में जंगल वासी और घरवालों के बीच चल रहा यह गेम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस बार शो का हिस्सा बने कंटेस्टेंट्स भी काफी एंटरटेनिंग हैं। अलग-अलग बैकग्राउंड के यह कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं बिग बॉस के इस सीजन में नजर आ रहे इन कंटेस्टेंट्स के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में-
Bigg Boss 15: कोई एमबीबीएस तो कोई इंजीनियरिंग में हैं ग्रेजुएट, जानें कितने पढ़े- लिखे हैं इस सीजन शो में आए कंटेस्टेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस्वी प्रकाश
इस सीजन शो की सबसे चुलचुबी कंटेस्टेंट अदाकारा तेजस्वी प्रकाश एक इंजीनियर हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन्स में मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
शमिता शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने कॉमर्स सब्जेक्ट में पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद एक्ट्रेस ने लंदन से फैशन डिजायनिंग का भी कोर्स पूरा किया है।
डोनल बिष्ट
हाल ही में शो से एलिमिनेट हुई अदाकारा डोनल बिष्ट बतौर जर्नलिस्ट भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
प्रतीक सेहजपाल
बिग बॉस ओटीटी से सीधे बिग बॉस 15 में आने वाले कंटेस्टेंट प्रतीक सेहजपाल ने लॉ में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की है। वह नोएडा के एमिटि लॉ स्कूल से पढ़े हैं।
करण कुंद्रा
इस सीजन के दमदार और हैंडसम कंटेस्टेंट टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने एमबीए में अपनी पढ़ाई पूरी की है। हालांकि उनका शुरू से ही पैशन एक्टिंग रहा है।
माइशा अय्यर
एक्ट्रेस माइशा अय्यर ने मुंबई की एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
सिंबा नागपाल
टीवी सीरियल शक्ति- अस्तित्व के अहसास की में नजर आए अभिनेता सिंबा नागपाल एक आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने सुशांत स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड आर्किटेक्चर से अपनी पढ़ाई कंप्लीट की है।
विशाल कोटियान
इस सीजन शो के मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट में से एक विशाल कोटियान का बचपन काफी मुश्किलों भरा था। बावजूद इसके उन्होंने फाइनेंस में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।