टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से ही दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है। इस शो को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके इसमें लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शो के बीते एपिसोड में दर्शकों में मिड वीक एविक्शन देखने को मिला। इस एलिमिनेशन के चलते विधि पांड्या और डोनल बिष्ट को घर से बेघर होना पड़ा। शो में अचानक आए इस मोड़ ने सभी को हैरान कर दिया।
Bigg Boss 15: विधि पांड्या और डोनल बिष्ट के एलिमिनेशन पर भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी, मेकर्स को कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘घरवाले कौन होते हैं डिसाइड करने वाले? इस बारे में जनता को डिसाइड करने दीजिए ना। अभिनव के साथ भी ऐसा ही हुआ था। यह गलत है।’
Gharwale kaun hote hai decide karne waale? Let janta decide na 🙄 u did the same with @ashukla09 this is unfair #BiggBoss @ColorsTV #NotRight #BiggBoss15
वहीं, एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट किया, ‘यह वाकई गलत है। सब भेड़ चाल। खुद का ना दिमाग है और ना ही फैसला। और अब सब नॉमिनेट होकर अपने कर्मों का फल भुगत रहे हैं।’
It is indeed unfair. Sab bhed chaal. Khud ka naa dimaag naa decision. And ab nominated hokar paying off their Karma.. 😂🤣 https://t.co/kpFPunBaqw
वहीं, विधि और डॉनल के इस तरह शो से बाहर हो जाने से फैंस भी काफी नाराज हो रहे हैं। फैंस डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या को इस तरह शो बाहर करने के फैसले का विरोध करते हुए निर्माताओं की आलोचना कर रहे हैं।
वहीं, एक और ट्विस्ट लाते हुए शो में आठ सदस्य को नॉमिनेट किया गया है। इसके तहत ईशान सहगल, माइशा अय्यर, सिंबा नागपाल, उमर रियाज, अफसाना खान, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और विशाल कोटियान को नॉमिनेट किया गया है।