बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके करीबी और परिवार के सदस्य शो के अंदर आए हुए हैं। ये सभी कंटेस्टेंट्स साथ मिलकर बिग बॉस के खेल को और भी रोचक बनाने वाले हैं। ये करीबी और परिवार के सदस्य घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन बनकर सलमान खान के शो में आए हैं। इस बीच शो के अंदर आए परिवार के सदस्य और करीबी एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। शहनाज गिल के भाई का झगड़ा पारस के साथ हो गया है वहीं आरती सिंह की भाभी अभिनेत्री कश्मीरा शाह मास्टर माइंड विकास गुप्ता से भिड़ गई हैं।
Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा के लिए शहनाज के भाई से लड़ बैठे पारस छाबड़ा, जानें पूरा मामला
दरअसल कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर गुरुवार को प्रसारित होने वाले बिग बॉस 13 से जुड़े दो प्रोमो जारी किए हैं। इन प्रोमो में घर में मौजूद सभी सदस्य एक-दूसरे के लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो के अनुसार गुरुवार को बिग बॉस घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स और उनके कनेक्शन्स को घर के कप्तान के लिए टास्क देंगे। इस टास्क में सभी घरवालों को अपनी टीम और कनेक्शन के लिए पैसों को जुटाना होगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि माहिरा शर्मा विशाल आदित्य सिंह के भाई को बिग बॉस के संपत्ति का नुकसान ना करने की धमकी देती हैं। जिसके बाद शहनाज के भाई शहबाज माहिरा के लड़ने लगते हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
शहबाज को माहिरा से लड़ता देख पारस बीच में आते हैं वह माहिरा का बचाव करते हैं। कुछ देर बार शहबाज और पारस एक-दूसरे से झगड़ने लगते हैं। इसके बाद शहबाज पारस को माहिरा का 'पंपू' बोल देते हैं। शहबाज की ये बाद सुनकर माहिरा गुस्से में आ जाती हैं और वह शहबाज को ऐसा शहनाज के लिए ऐसा बोलने को कहने लगती हैं। इसके बाद फिर से पारस और शहबाज लड़ने लगते हैं। जिसके बाद पारस शहबाज को बोलते हैं कि तेरे जैसे मैंने बहुत देखे हैं। वहीं शहबाज पारस को बोल देते हैं लड़कियों से पैसे खाता है। इसी टास्क की शुरुआत में आरती सिंह की भाभी अभिनेत्री कश्मीरा शाह विकास गुप्ता से झगड़ती हुई दिखाई देती हैं।
घर के कप्तान के टास्क के दौरान कश्मीरा शाह कुछ सदस्यों के साथ मिलकर टास्क जीतने की रणनीति बना रही होती हैं। वहीं शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला के कनेक्शन बनकर आए विकास गुप्ता शेफाली जरीवाला के साथ टास्क की रणनीति बना रहे हैं। कुछ देर बाद विकास कश्मीरा के पास आते हैं वह बोलते हैं जैसा हम लोग पहले सोच रहे थे हम वैसा ही करेंगे। जिस पर कश्मीरा कहती हैं कि लेकिन हम भी खेल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इस पर विकास कश्मीरा को बोलते हैं कि मुझे उस इंसान पर कभी भरोसा नहीं होता जो मेरे सामने किसी दूसरे को काट रहा होता है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
प्रोमो के अगले सीन में कश्मीरा ये कहती हैं कि विकास गुप्ता पर विश्वास नहीं कर सकते। प्रोमो के आखिरी में कश्मीर विकास से कहती हैं कि तू मेरे गेम में मत आना विकास, दीमाग खराब मत कर। तू मुझे कैसे बताया सकता है कि मैं किसको बचाऊं। तू आरती का सगा बन रहा है मुझसे ज्यादा ? तेरे से बड़ा फ्लिपर नहीं है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े ये दोनों प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: अपनी इस गलती का सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी है पछतावा, फिनाले से तीन हफ्ते पहले कबूला सच