फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amitabh Bachchan slammed retirement rumours in his recent blog

अमिताभ बच्चन: अपने रिटायरमेंट की खबरों पर बिगबी ने दी सफाई, बोलें- मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं

Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
सार

Amitabh Bachchan On retirement: अमिताभ बच्चन के ‘केबीसी 18’ से रिटायरमेंट की खबरे सुर्खिंयो में थी। इस पर एक्टर ने अपने नए ब्लॉग में सफाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को अपने ब्लॉग का असल मतलब भी समझाया। जानें क्या लिखा बिग बी ने?

विज्ञापन
Amitabh Bachchan slammed retirement rumours in his recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘केबीसी 18’ होस्ट कर रहे हैं। वहीं व्यक्तिगत रूप से नह ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने रिटायरमेंट की इच्छा जताई थी। अब इस पर एक्टर ने अपनी बात रखी है। 

विज्ञापन


बिग बी ने फैंस को क्या समझाया? 
उनकी रिटायरमेंट  से जुड़ी खबरें आने के बाद बिग भी ने अपना अगला ब्लॉग इसी पर लिखा। उन्होंने स्थिति साफ करते हुए कहा, ‘जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं। इसका मतलब था कि मैं सोने जा रहा हूं, और वहां आपको आने की अनुमति नहीं है।’

विज्ञापन

Amitabh Bachchan slammed retirement rumours in his recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

 शो को होस्ट करना बताया था मुश्किल 
अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने ब्लॉग में लिखा था, ‘कुछ प्रतिभागी इतनी गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं कि न सिर्फ उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना, बल्कि शो को होस्ट करते रहना भी मुश्किल हो जाता है। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा क्योंकि इससे चैनल और होस्ट के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। मगर यह अनुभव दिल तोड़ने वाला रहा है।'

Amitabh Bachchan slammed retirement rumours in his recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
 

‘केबीसी 18’ के बारे में

  • ‘कौन बनेगा करोड़पति’ क्विज शो सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन प्रसारित होता है। 
  • इस शो की शुरूआत ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ के भारतीय वर्जन के रूप में हुई थी। 

  • ‘केबीसी' से अमिताभ बच्चन ने टीवी पर पहली बार डेब्यू किया था। 

  • अमिताभ बच्चन को शो के होस्ट के रूप में दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed