आईफा 2027: इस बार कहां होगा आयोजन? सलमान-करीना समेत बॉलीवुड के मशहूर सितारों से सजेगी शाम; कौन-कौन होगा शामिल?
IIFA 2027: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवाॅर्ड्स (आईफा) का आयोजन इस बार अबू धाबी में किया जाएगा। इस इवेंट में बॉलीवुड के सितारें समेत कई निर्देशक और निर्माता शामिल होंगे। जानें आईफा 2027 के बारे में...
विस्तार
27वां इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स इस बार अबू धाबी में आयोजित होगा। इस आयोजन में सलमान खान, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर समेत कई सितारें शिरकत करेंगे। जानें कब और क्या होगा इस बार आईफा में खास?
आईफा 2027 में क्या खास होगा?
- आईफा के 27वें संस्करण का आयोजन 22-23 जनवरी 2027 में होगा।
- इस दौरान बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे अबू धाबी पहुंचेंगे।
- यह इवेंट अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा।
- खास बात यह है कि आईफा का आयोजन चौथी बार दुबई में किया जाएगा।
- इस समारोह में करण जौहर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी गेस्ट बनकर पहुंचेंगे।
सबसे पहले आईफा का आयोजन अगस्त से सितंबर के महीने में 2026 में किया जाना था। मगर तैयारियां पूरी न होने की वजह से इसकी तारीफ आगे खिसका दी गईं। इससे पहले साल 2025 में आईफा का आयोजन जयपुर में किया गया था। इस इवेंट को फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ होस्ट किया था। 2025 आईफा अवॉर्ड में किरण राव निर्देशित ‘लापता लेडीज’ ने अलग-अलग कैटेगरी में 10 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।
किसने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार?
- आईफा के इतिहास में कई फिल्मों ने ज्यादातर कैटगिरी में अवॉर्ड अपने नाम किए है।
- आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘देवदास’ ने एक समारोह में 16-16 अवॉर्ड जीते हैं।
- ‘कल हो ना हो’, ‘बर्फी’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी हिट फिल्मों ने 14-14 पुरस्कार हासिल किए।
- अभिनय के लिए शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर को मिलाकर 5-5 पुरस्कार जीते हैं।
- महिला कलाकारों में रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस को मिलाकर 5 पुरस्कार हासिल किए हैं।
- संजय लीला भंसाली ने निर्देशन कैटेगरी में 4 पुरस्कार जीते।
क्या है आईफा का इतिहास?
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। पहला आईफा इवेंट 24 जून 2000 को आयोजित किया गया था। इस इवेंट में अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया था।
इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड की फिल्मों, अभिनेता-अभिनेत्रियों और निर्देशन से लेकर कई अलग-अलग कैटेगरी में कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।