फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शो में आते ही फेल हुए मास्टर माइंड विकास, सिद्धार्थ को जिताने के लिए की बेईमानी!

Thu, 30 Jan 2020 07:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 ex Contestant Vikas Gupta Cheated on Shehnaz Gill Brother For Siddharth Shukla
सिद्धार्थ, विकास - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन्स आए हुए हैं। ये कनेक्शन इन कंटेस्टेंट्स की टास्क के दौरान मदद कर रहे हैं। टास्क के अलावा खेल में भी बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स की मदद की जा रही है। शो में सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर विकास गुप्ता ने एक बार फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री की है। विकास को जाना जाता है उनके मास्टर माइंड की वजह से। तो अब उन्होंने चलाना शुरू कर दिया है अपना मास्टर माइंड।

Bigg Boss 13 ex Contestant Vikas Gupta Cheated on Shehnaz Gill Brother For Siddharth Shukla
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter

बिग बॉस के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के दोस्त या रिश्तेदार उनका कनेक्शन बनकर पहुंचे हैं। इस दौरान बिग बॉस ने शो में कैप्टन बनाने का जिम्मा कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन्स को ही देकर रखा है। शो के आने वाले एपिसोड में एक टास्क होगा। इस टास्क को कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन्स उनकी जगह पर खेलेंगे और जिसका कनेक्शन इस टास्क को जीत जाएगा वो कंटेस्टेंट घर का अगला कैप्टन बन जाएगा। इसी टास्क के दौरान विकास गुप्ता अपना मास्टर माइंड दिखाते हुए शहनाज के भाई शहबाज की सिट्टी-पिट्टी गुम कर देंगे।

Bigg Boss 13 ex Contestant Vikas Gupta Cheated on Shehnaz Gill Brother For Siddharth Shukla
शहबान, विकास - फोटो : Social Media

दरअसल शो के आगामी एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में पैसे लूटने वाला टास्क होगा। इस टास्क में घरवालों को पैसे लूटने होंगे जो ज्यादा पैसे लूटेगा वो विजेता होगा। ऐसे में इस टास्क में शहनाज के भाई शहबाज ने सबसे ज्यादा पैसे लूटे, जिसे लेकर वो बेहद खुश थे। तभी विकास गुप्ता आकर कहते हैं कि कितना पैसा है दिखा। शहबाज विकास की चाल को नहीं समझ पाते और पैसे जमीन पर रख देते हैं। शहबाज जैसे ही पैसा जमीन पर रखते हैं विकास गुप्ता पैसे लेकर भाग जाते हैं और बॉक्स में डाल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 ex Contestant Vikas Gupta Cheated on Shehnaz Gill Brother For Siddharth Shukla
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media

विकास की इस हरकत से सारे घरवाले तो नाराज होते ही हैं बल्कि खुद उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला भी नाराज होते हुए दिखाई देंगे। विकास की इस हरकत को सिद्धार्थ चुपचाप बैठकर देखते रहे। जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस से इसकी शिकायत की। सिद्धार्थ ने बिग बॉस से कहा कि उन्हें बेईमानी कर कैप्टन नहीं बनना है। उन्होंने बिग बॉस ये भी कहा कि वो चाहें तो उन्हें इस टास्क से बाहर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 ex Contestant Vikas Gupta Cheated on Shehnaz Gill Brother For Siddharth Shukla
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter

गौरतलब है कि विकास की इस हरकत के बाद सभी घरवाले बौखला गए। घरवाले विकास के ऊपर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और उनको भला-बुरा कहने लगे। खासकर देवोलीना ने विकास को जमकर सुनाया। बहरहाल अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या ट्विस्ट देखने को मिलेगा। क्या सिद्धार्थ कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएंगे या फिर बिग बॉस उन्हें एक मौका और दे देंगे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed