{"_id":"6aa6d6397d04824e0d0f64d6","slug":"bigg-boss-20-weekend-ka-vaar-arishfa-khan-kanika-mann-love-gill-and-uditi-singh-about-to-out-of-home-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीकएंड का वार: 'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं ये प्रतिभागी! वरदान से आया ट्विस्ट; जानिए रविवार को शो में क्या हुआ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वीकएंड का वार: 'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं ये प्रतिभागी! वरदान से आया ट्विस्ट; जानिए रविवार को शो में क्या हुआ
Sun, 13 Sep 2026 10:28 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:28 PM IST
सार
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के मशहूर शो 'बिग बॉस 20' का आज रविवार का स्पेशल शो था। चार लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। मगर एक ट्विस्ट से पूरे शो का माहौल ही बदल गया।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का आज पहला वीकएंड का वार था। इस शो में घर से बेघर होने के लिए पहले हफ्ते चार लोग नॉमिनेट हुए थे। इनमें अरिश्फा खान, कनिका मान, लव गिल और उदिति सिंह शामिल थे। इनमें से आज कौन बाहर हुआ, यहां जानें
विज्ञापन
उदिति
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड का वार में क्या हुआ?
- शो में सलमान खान आए और उन्होंने बताया कि शो से बेघर होने के लिए सबसे कम वोट जिसे मिले हैं, वह उदिति को मिले हैं।
- उदिति घर से बेघर हो सकती थीं लेकिन एक बड़ा ट्विस्ट था।
- सलमान ने उनसे कहा कि क्योंकि इस बार बिग बॉस में तथास-टू है, यानि कि सबको स्पेशल वरदान मिला है।
- स्पेशल वरदान यह है कि सभी के पास दो-दो लाइफ लाइन हैं।
- उदिति की एक लाइफ लाइन चली गई, मगर अभी भी वह शो में मौजूद रहेंगी।
- अगर अगली बार वह नॉमिनेट होती हैं और उन्हें सबसे कम वोट मिलेंगे तो वह घर से बाहर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान खान ने खुलवाई माही और यंग की कंपनी
शो में सलमान खान ने प्रतिभागियों से फनी गेम खिलवाया। सलमान खान ने माही विज और यंग डीएसए से कहा कि आप दोनों ने मिलकर शो में मैरिज ब्यूरो खोला था, तो आइए आपकी कंपनी खोलते हैं। बताइए किसकी जोड़ी बनानी है? तो उन्होंने कनिका और गुल्लू को चुना। कनिका और गुल्लू को सलमान ने स्टेज पर बुलाया और उनसे एक रोमांटिक डांस कराया। दोनों ने 'इश्क वाला लव' गाने पर डांस किया। उनकी केमिस्ट्री देखकर दर्शक खुश हो गए।

रोहेद ने कौन सी लड़की चुनी
इसके बाद शो में रोहेद खान से कहा गया कि तुम्हें कौन सी लड़की पसंद है? पहले तो घर वाले रोहेद की जोड़ी आम्रपाली के साथ बना रहे थे। पर फिर रोहेद से एक लड़की को चुनने के लिए कहा गया। तब उन्होंने लव गिल को चुना। उसके बाद लव गिल और रोहेद ने मिलकर एक छोटा सा टास्क किया।

आम्रपाली और माही ने की मिमिक्री
शो में सलमान खान ने माही और आम्रपाली को कनिका की मिमिक्री करने के लिए कहा। माही और आम्रपाली उनकी मिमिक्री करती हैं। इस दौरान सलमान खान के साथ पूरा घर भी हंसने लगता है। इसके बाद सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि कनिका को कितने लोग कॉम्पटिशन मानते हैं? इसके जवाब में कई लोगों ने हाथ उठाया।