फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा के लिए शहनाज के भाई से लड़ बैठे पारस छाबड़ा, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Jan 2020 07:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jan 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Vikas Gupta Kashmira Shah Shahbaz Paras Chhabra and Mahira Sharma fight in task
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके करीबी और परिवार के सदस्य शो के अंदर आए हुए हैं। ये सभी कंटेस्टेंट्स साथ मिलकर बिग बॉस के खेल को और भी रोचक बनाने वाले हैं। ये करीबी और परिवार के सदस्य घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन बनकर सलमान खान के शो में आए हैं। इस बीच शो के अंदर आए परिवार के सदस्य और करीबी एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। शहनाज गिल के भाई का झगड़ा पारस के साथ हो गया है वहीं आरती सिंह की भाभी अभिनेत्री कश्मीरा शाह मास्टर माइंड विकास गुप्ता से भिड़ गई हैं। 

Bigg Boss 13 News Vikas Gupta Kashmira Shah Shahbaz Paras Chhabra and Mahira Sharma fight in task
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

दरअसल कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर गुरुवार को प्रसारित होने वाले बिग बॉस 13 से जुड़े दो प्रोमो जारी किए हैं। इन प्रोमो में घर में मौजूद सभी सदस्य एक-दूसरे के लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो के अनुसार गुरुवार को बिग बॉस घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स और उनके कनेक्शन्स को घर के कप्तान के लिए टास्क देंगे। इस टास्क में सभी घरवालों को अपनी टीम और कनेक्शन के लिए पैसों को जुटाना होगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि माहिरा शर्मा विशाल आदित्य सिंह के भाई को बिग बॉस के संपत्ति का नुकसान ना करने की धमकी देती हैं। जिसके बाद शहनाज के भाई शहबाज माहिरा के लड़ने लगते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Captaincy task ke dauraan @badeshashehbaz ki ho gayi @parasvchhabrra ke saath ladaayi! Dekhiye aaj raat 10:30 baje. Anytime on @Voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

Bigg Boss 13 News Vikas Gupta Kashmira Shah Shahbaz Paras Chhabra and Mahira Sharma fight in task
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

शहबाज को माहिरा से लड़ता देख पारस बीच में आते हैं वह माहिरा का बचाव करते हैं। कुछ देर बार शहबाज और पारस एक-दूसरे से झगड़ने लगते हैं। इसके बाद शहबाज पारस को माहिरा का 'पंपू' बोल देते हैं। शहबाज की ये बाद सुनकर माहिरा गुस्से में आ जाती हैं और वह शहबाज को ऐसा शहनाज के लिए ऐसा बोलने को कहने लगती हैं। इसके बाद फिर से पारस और शहबाज लड़ने लगते हैं। जिसके बाद पारस शहबाज को बोलते हैं कि तेरे जैसे मैंने बहुत देखे हैं। वहीं शहबाज पारस को बोल देते हैं लड़कियों से पैसे खाता है। इसी टास्क की शुरुआत में आरती सिंह की भाभी अभिनेत्री कश्मीरा शाह विकास गुप्ता से झगड़ती हुई दिखाई देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Vikas Gupta Kashmira Shah Shahbaz Paras Chhabra and Mahira Sharma fight in task
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

घर के कप्तान के टास्क के दौरान कश्मीरा शाह कुछ सदस्यों के साथ मिलकर टास्क जीतने की रणनीति बना रही होती हैं। वहीं शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला के कनेक्शन बनकर आए विकास गुप्ता शेफाली जरीवाला के साथ टास्क की रणनीति बना रहे हैं। कुछ देर बाद विकास कश्मीरा के पास आते हैं वह बोलते हैं जैसा हम लोग पहले सोच रहे थे हम वैसा ही करेंगे। जिस पर कश्मीरा कहती हैं कि लेकिन हम भी खेल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इस पर विकास कश्मीरा को बोलते हैं कि मुझे उस इंसान पर कभी भरोसा नहीं होता जो मेरे सामने किसी दूसरे को काट रहा होता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aaj connections chunenge ghar ka agla captain! Dekhiye @kashmera1 aur @lostboyjourney ke beech ki takraar aaj raat 10:30 baje. Anytime on @Voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Vikas Gupta Kashmira Shah Shahbaz Paras Chhabra and Mahira Sharma fight in task
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

प्रोमो के अगले सीन में कश्मीरा ये कहती हैं कि विकास गुप्ता पर विश्वास नहीं कर सकते। प्रोमो के आखिरी में कश्मीर विकास से कहती हैं कि तू मेरे गेम में मत आना विकास, दीमाग खराब मत कर। तू मुझे कैसे बताया सकता है कि मैं किसको बचाऊं। तू आरती का सगा बन रहा है मुझसे ज्यादा ? तेरे से बड़ा फ्लिपर नहीं है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े ये दोनों प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: अपनी इस गलती का सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी है पछतावा, फिनाले से तीन हफ्ते पहले कबूला सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed